देश

Cyclone Biparjoy update: बढ़ा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा, अलर्ट जारी, अगले 30 घंटे अहम, जानिए किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2023, 12:00 AM IST

Cyclone Biparjoy update: देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' का खतरा बना हुआ है। तूफान अगले 30 घंटे में भयानक रूप ले सकता है। उधर मानसून की केरल में एंट्री हो चुकी है। जानिए किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?

Cyclone Biparjoy update: देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' का खतरा बना हुआ है। तूफान अगले 30 घंटे में भयानक रूप ले सकता है। गोवा, मुंबई, पोरबंदर में असर दिखेगा। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। बिपरजॉय की वजह से होने वाली बारिश से देश के पश्चिमी हिस्सों को फिलहाल भले ही गर्मी से राहत मिल जाए लेकिन हर किसी को इंतजार है मॉनसून का। मानसून की गुरुवार को केरल में एंट्री हो चुकी है।

इसके बाद 10 जून को ये महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश पहुंचेगा। इसके बाद 15 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में दस्तक देगा। 20 जून को मॉनसून की एंट्री गुजरात और उत्तर प्रदेश में हो जाएगी जबकि 25 जून को मॉनसून एक्सप्रेस राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख पहुंच जाएगी। इसके 30 जून को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पहुंचने का अनुमान है

किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?

  • 10 जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश
  • 15 जून मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार
  • 20 जून गुजरात, उत्तर प्रदेश
  • 25 जून राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख
  • 30 जून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र वेल्लोर के अनुसार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 5.5 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें