देश

Cyclone Biparjoy Effect: दिखने लगा चक्रवात बिपरजॉय का असर, तटीय इलाकों में ढहने लगे मकान

Cyclone Biparjoy Effect: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तटीय इलाकों में असर दिखाना शुरू कर दिया है। समुद्र की लहरें तटों से टकराने लगी है। इसके जद में कई घर आ गए हैं।

Cyclone Biparjoy Effect: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा है। अब इसका असर दिखने लगा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से तटीय इलाकों में मकान ढहने लगे है। बिपरजॉय शाम में कच्छ, जखाऊ पोर्ट, मांडवी से टकराएगा लेकिन उससे पहले की अपना असर दिखना शुरू कर दिया। गुजरात के 8 तटीय जिलों कच्छ, द्वारका,गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनगढ़, पोरबंदर, और अमरेली में तूफान ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। Cyclone Biparjoy Status, Tracker LIVE Updates

इस समय ये तीन तस्वीरें कच्छ, द्वारका और गिर सोमनाथ की है जहां पर 100 से 120 Km की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं। हवा की रफ्तार इतनी तेज है कि उसके सामने जो कुछ भी आ रहा है उसे उड़ा ले जा रही हैं। इन हवाओं के साथ समुद्र की तेज लहरें हालात को और गंभीर बना रही हैं। समुद्र की लहरे तटों को तोड़कर सड़क पर आ गया है और हालात ऐसे ही रहे तो कुछ देर में ये नजदीक के रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकता है।

बिपरजॉय से निपटने के लिए NDRF की बड़ी तैयारी की है। गुजरात में NDRF की 18, SDRF की 12 टीमें तैनात हैं। NDRF के डीजी अतुल करवाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि कच्छ में सबसे ज्यादा टीमों की तैनाती की गई है। इसके अलावा NDRF की 15 टीमें स्टैंडबाई पर हैं। NDRF ने समंदर में मौजूद फिशिंग बोट को एंकर कर दिया है। यानी बांध दिया है तो वहीं तूफानी हवाओं से अनहोनी की आशंका के चलते 4000 होर्डिंग को निकाल दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस