देश

Cyber Encounters पुस्तक का हिंदी संस्करण लॉन्च, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया- गागर में सागर

  • Authored by: अमित कुमार
  • Updated May 7, 2023, 07:27 PM IST

साइबर अपराध (Cyber Crime) पर आधारित पुस्तक 'साइबर एनकाउंटर्स' (Cyber Encounters ) का हिन्दी संस्करण आज लॉन्च किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने दोनों लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि साइबर एनकाउंटर्स पुस्तक गागर में सागर भरने का कार्य कर रही है।

Image

साइबर क्राइम पर आधारित साइबर एनकाउंटर्स का हिंदी वर्जन लॉन्च

Photo : Times Now Digital

साइबर अपराध (Cyber Crime) की बढ़ती चुनौतियों को दर्शाती बहुप्रतीक्षित पुस्तक 'साइबर एनकाउंटर्स' (Cyber Encounters ) का हिन्दी संस्करण आज लॉन्च किया गया। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं ओ.पी मनोचा, पूर्व डीआरडीओ वैज्ञानिक की पुस्तक का विमोचन सेंट जोसेफ अकादमी सभागार, देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह के बीच हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पुस्तक के लेखक अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा बताया कि तेजी से बदलती तकनीक के कारण पूरा जीवन आनलाइन हो गया है और कोविड-19 के कारण जीवन के हर सेगामेंट में तकनीक का दायरा भी बढ़ा गया है। साईबर अपराधियों का हजारों मील दूर होना, डिजीटल फुटप्रिन्ट का न होना मुख्य चुनौतियां बनकर सामने आयी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि आम अपराधों की तुलना में साइबर क्राइम का ग्रॉफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर टिप्स के माध्यम से साईबर अपराधियों का डिजीटल एनकाउंटर्स कर साइबर अपराधों को रोका जा सकता है।

पुस्तक विमोचन समारोह में मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी, डॉ. पीयूष, डॉ. अलकनंदा अशोक, शक्ति मनोचा अंकुश मिश्रा, सुनीता नेगी, काव्या, और चारुल शर्मा (संपादक) सहित एक विशिष्ट जनसमूह उपस्थित रहा। अतिथिगणों द्वारा मंच पर 'साइबर एनकाउंटर्स' पुस्तक के हिंदी संस्करण का अनावरण किया, जो साइबर अपराधियों द्वारा साइबर स्पेस में उपयोग किए जाने वाले शार्टकटस् से आम जनता को रूबरू कराने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने दोनों लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि साइबर एनकाउंटर्स पुस्तक गागर में सागर भरने का कार्य कर रही है। आज के दौर में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के परिदृश्य में यह पुस्तक काफी प्रासंगिक है। साइबर क्राइम आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस चुनौती के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करना इस पुस्तक की प्रासंगिकता को और बढ़ा देता है। उत्तराखण्ड पुलिस साइबर क्राइम से निपटने में बहुत अच्छा काम कर रही है और देश के कोने कोने से साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण है ,यह पुस्तक साइबर क्राइम से संबंधित जागरूकता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।

समापन से पूर्व पुस्तक के लेखकों के साथ एक विशेष हस्ताक्षर सत्र हुआ, जिसमें लम्बी-लम्बी लाइन लगी थी। इसी क्रम में क्रार्यक्रम को आगे बढाते हुए युवाओं व लेखकों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें युवाओं के द्वारा आनलाइन गेंमिग, फेसबुक पर कम उम्र के बच्चों द्वारा प्रोफाइल बनाने, ब्रेन वास से सम्बन्धित सवाल किये गये। साथ ही युवाओं के द्वारा साईबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस का सहयोगी बनने का सुझाव दिया गया। इसी क्रम में प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक में साईबर एजुकेशन को शामिल करने का सुझाव दिया गया। युवाओं के सवालों के जवाब देते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने युवाओं से पुलिस के साथ मिलकर साईबर वॉरियर बन लोगों की मदद करने की अपील की गयी। कार्यक्रम का समापन डॉ. अलकनंदा अशोक द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अमित कुमार
अमित कुमार author

20 साल का टीवी पत्रकारिता का अनुभव। झूठ , फरेब और तमाशे पर नहीं सिर्फ खबर पर नज़र। राजनीतिक खबरों पर पहली पकड़। देश की राजनीति समझनी है तो आइए मेरे साथऔर देखें

End of Article