देश

हैदराबाद में फिल्म Pushpa 2 देखने सिनेमाघर में उमड़ी भीड़, एक महिला की मौत; कई घायल

Pushpa 2: हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत

Photo : Twitter

Pushpa 2: अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के एक सिनेमाघर में भीड़ में फंसने के बाद दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए सिनेमाघर में उमड़ पड़े।

सिनेमाघर में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम

पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के प्रबंधन की ओर से अभिनेता और फिल्म के अन्य सदस्यों के आगमन के बारे में कोई पूर्व सूचना या इंतजाम नहीं किया गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि भारी भीड़ आगे बढ़ी और सिनेमाघर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे महिला तथा उसका बेटा भीड़ में फंस गए। लोगों के धक्के के दौरान ही दोनों दम घुटने से बेहोश हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिनेमा घर छोटा था और उसमें इतनी भारी भीड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके बेटे को ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)’ देने का प्रयास किया तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। उसके बेटे का इलाज किया जा रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के मकसद से पुलिस ने बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article