देश

Covid New Variant:अब भारत में भी कोरोना का खतरा ! इन शहरों में ज्यादा रिस्क,जानें अपने शहर का हाल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 23, 2022, 06:58 PM IST

Covid New Variant Cases in India City-Wise: देश के 4 जिले ऐसे हैं, जहां पर पॉजीटिविटी रेट 5-10 फीसदी है। जबकि एक जिला ऐसा है जहां पर 14.29 फीसदी पॉजीटिविटी रेट पहुंच गया है। जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा दूसरे शहरों में 0-5 फीसदी पॉजीटिविटी रेट है।

Image

भारत में कोरोना की क्या है रफ्तार

Covid New Variant Cases in India City-Wise:चीन में कोरोना तबाही मचा रहा है। आलम यह है कि लोगों को भर्ती करने के लिए अस्पताल में जगह नहीं है। दवाओं की ऐसी किल्लत है कि लोगों बुखार की दवा लेने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। चीन का खतरा अब भारत पर भी मंडरा रहा है। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज लगवाए, क्योंकि अभी भी 73 फीसदी लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। इस बीच भारत में नए वैरिएंट BF.7 ने दस्तक दे दी है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में कोरोना की क्या स्थिति है..

इन शहरों में सबसे ज्यादा पॉजीटिविटी रेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शहरों में पॉजिटिविटी रेट के आधार पर तैयार की गई लिस्ट के अनुसार देश के 4 जिले ऐसे हैं, जहां पर पॉजीटिविटी रेट 5-10 फीसदी है। यह इस समय पूरे देश में सबसे ज्यादा है। 5-10 फीसदी पॉजीटिविटी रेट का मतलब है कि हर 100 लोगों की टेस्टिंग में 5-10 लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। जबकि एक जिला ऐसा है जहां पर 14.29 फीसदी पॉजीटिविटी रेट है। जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

जिलापॉजीटिविटी रेट (फीसदी में)
शेरचिप (मिजोरम)14.29
पापुम पेयर (अरूणाचल प्रदेश)5.26
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)6.90
इंफाल पश्चिम (मणिपुर)8.33
पश्चिम जयंतिया हिल (मिजोरम)5.26
-पॉजीटिविटी रेट 10-16 दिसंबर के आधार पर हैंइन शहरों का ये है हाल
delhi

दिल्ली का ये है हाल

Haryana

हरियाणा के शहरों का ये है हाल

up

यूपी के शहरों का ये है हाल

कोरोना की वैश्विक स्थिति पर हमारी नजर-मांडविया

इस बीच केंद्रीय मंत्री हसमुख मंडाविया ने कहा है कि केंद्र सरकार ने महामारी से लड़ाई में राज्यों की आर्थिक मदद की है। देश में कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। हम कोरोना की वैश्विक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और इसके अनुरूप कदम उठाए जा रहे हैं। कोविड-19 के नए वैरिएंट की समय से पहचान के लिए राज्यों को जीनोम सिक्वेसिंग बढ़ाने के लिए कहा गया है।

bihar

बिहार के शहरों का ये है हाल

rajasthan

राजस्थान के शहरों का है ये हाल

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article