देश

'11 दिन की रिमांड में भेजा गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल', US से दिल्ली आते ही NIA ने किया था गिरफ्तार

Anmol Bishnoi Deportation: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बुधवार को एनआईए ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की रिमांड में भेजा गया। दरअसल, एनआईए ने कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगी थी।

Image

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Anmol Bishnoi Deportation: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बुधवार को एनआईए ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की रिमांड में भेजा गया।

NIA ने कितने दिन की मांगी रिमांड

एनआईए ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के उपरांत गिरफ्तार किए गए अनमोल को शाम करीब पांच बजे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। संघीय एजेंसी ने अनमोल को विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा के समक्ष पेश करने के बाद 15 दिन की रिमांड मांगी। हालांकि, कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की रिमांड में भेजा।

दिल्ली उतरते ही NIA ने किया गिरफ्तार

इससे पहले, अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए अनमोल बिश्नोई को एनआईए ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर गोलीबारी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई अन्य अपराधों में वांछित अनमोल को मंगलवार को अमेरिका से निर्वासित कर दिया गया। सनद रहे कि अनमोल बिश्नोई पिछले साल नवंबर में अमेरिका में हिरासत में लिया गया था।

NIA ने 2023 में दाखिल किया था आरोपपत्र

हिंदी समाचार एजेंसी 'भाषा' के मुताबिक, वर्ष 2022 से फरार अमेरिका में रह रहा अनमोल बिश्नोई जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले आतंकी-सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘अनमोल के खिलाफ एनआईए ने मार्च 2023 में आरोपपत्र दाखिल किया था, जब मामले की जांच में यह बात सामने आई थी कि उसने 2020-2023 की अवधि के दौरान देश में विभिन्न आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने में घोषित आतंकवादी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से सहायता की थी।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article