देश

चिकन पका रहे व्यक्ति पर चचेरे भाई ने धारदार हथियार से किया हमला; भाभी को भी मौत के घाट उतारा; जानें पूरा मामला

Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले से हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां पर कथित तौर पर जमीन विवाद के चलते दंपती को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि यह घटना ज़मीन को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते हुई है।

Image

दंपती की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
घर पर ही दंपती को चचेरे भाई ने उतारा मौत के घाट।
पुलिस ने जमीन विवाद पर जताया संदेह।

Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती की उनके ही परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार शाम को रनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत झोरा टोली गांव में घटी।

क्या है पूरा मामला?

तोरपा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि सुकरा मल्लाह अपने आंगन में चिकन पका रहा था, तभी उसके चचेरे भाई लूटो मल्लाह ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लूटो ने सुकरा पर कथित तौर पर एक धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे वह (सुकरा) गंभीर रूप से जख्मी हो गया और दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

केरकेट्टा ने कहा, "जब सुकरा की पत्नी उसे बचाने के लिए आगे आई तो उसने उसकी भी हत्या कर दी। लूटो को रोकने की कोशिश में सुकरा की मां और बेटा भी घायल हो गया।" आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को संदेह है कि यह घटना ज़मीन को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते हुई है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article