देश

Konch-Ait Shuttle: हाथ देने पर भी रुक जाती है ये ट्रेन, देश में सबसे कम दूरी तय करती है ये रेलगाड़ी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 12, 2023, 02:10 PM IST

देश की सबसे कम दूरी तय करने वाली झांसी की कोंच-एट शटल ट्रेन (Konch-Ait Train) है जो अपने यात्रि‍यों का खास ख्‍याल रखती है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Shortest Train Route: देश में रेलवे नेटवर्क का जाल फैला हुआ है। रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनदर रेलवे तरह-तरह की ट्रेन चलाता है। इसी सिलसिले में हम आपको बता रहे हैं कि देश में सबसे कम दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है और ये किस तरह से खास है।

कोंच-एट शटल ट्रेन

देश की सबसे कम दूरी तय करने वाली झांसी की कोंच-एट शटल ट्रेन (Konch-Ait Train) है जो अपने यात्रि‍यों का खास ख्‍याल रखती है। यह ट्रेन कोंच से एट स्‍टेशन के बीच चलती है और यह महज 13 कि‍लोमीटर लंबी दूरी तय करती है। इस ट्रेन में कई खासियतें हैं। सबसे खास बात यह है कि अगर ट्रेन खुल गई और कोई यात्री दूर से रुकने की आवाज लगा रहा हो, तो ट्रेन रुक जाती है। गार्ड लोको पायलट को सूचि‍त करता है और गाड़ी रोक दी जाती है। यहीं नहीं, यात्रि‍यों के हाथ देने पर भी ट्रेन रोक दी जाती है।

यात्रियों के हाथ देने पर रुक जाती है

तीन कोचों वाली यह देश की सबसे कम दूरी तय करने वाली यह ट्रेन है। ट्रेन यात्री के हाथ देने पर भी रुक जाती है। कोंच ओर एट स्‍टेशन के बीच कोई और स्‍टेशन नहीं है और न ही कोई स्‍टॉपेज है। इसके बावजूद यात्रियों के लिए लोको पायलट ट्रेन रोक देता है। इसकी रफ्तार 30 कि‍लोमीटर प्रति घंटा होती है। दोनों स्‍टेशनों के बीच 13 किलोमीटर का सफर 35 मिनट में पूरा होता है।

स्थानीय लोगों के लिए लाइफलाइन

13 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन गांव के किसानों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लि‍ए लाइफ लाइन है। लोगों के बीच यह ट्रेन ‘अददा’ नाम से मशहूर है। लगभग एक शताब्दी से यह ट्रेन इनकी सेवा कर रही है। एट स्‍टेशन नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर स्‍थि‍त है। यह ट्रेन केवल एट से कोंच रेलवे स्टेशन के लि‍ए ही बनी है। यहां कोई और दूसरी ट्रेन नहीं जाती है।

कोरोना काल में 16 महीने तक बंद थी

कोरोना काल में 16 महीने तक बंद रही कोंच-एट शटल पिछले साल दोबारा चलाई गई थी। जब ट्रेन कोंच स्टेशन पर पहुंची तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसका रंग नीले से पीला कर दिया गया और नाम बदलकर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस हो गया। सुबह 6:35 मिनट पर जब ट्रेन एट स्टेशन के लिए चलने लगी तो नगर में कई लोग स्टेशन पर पहुंच गए। दोबारा शुरू होने पर इसका किराया 10 से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article