
Corona Cases India: इस सूबे पर सबसे अधिक दिखा कोरोना के नए स्ट्रेन का असर, फेस्टिव सीजन में आप न बरतें लापरवाही! केंद्रीय मंत्री ने भी चेताया
Corona Cases in India, Covid19 News Today (कोरोना वायरस) , kerala, Bangalore, karnataka Updates Today: फेस्टिव सीजन से ऐन पहले कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन हिंदुस्तान के लिए बड़ी चिंता का सबब बनकर आया है। दक्षिण भारतीय सूबे केरल में सबसे पहले सामने आए नए स्ट्रेन जेएन.1 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। यही वजह है कि क्रिसमस (25 दिसंबर) और न्यू ईयर (31 दिसंबर और एक जनवरी) से पहले केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया फिलहाल इसी मसले पर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बुधवार (20 दिसंबर, 2023) को इस दौरान स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही राज्यों से सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने की अपील भी की। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र की ओर से राज्यों को हर प्रकार का सहयोग मिलने का आश्वासन दिया और कहा, ‘‘ हमें सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं।’’ नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए कोरोना वायरस (Corona Cases India) संकट से जुड़े हर अपडेट्स।