देश

Red Fort Blast: 'मैं भारी मन से यहां आया हूं, साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा', भूटान से PM ने दहशतर्दों को दी कड़ी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस विस्फोट के पीड़ितों के साथ पूरा देश एकजुट होकर खड़ा। इस हमले के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम ने कहा कि हमारी जांच एजेंसियां इस विस्फोट के तह तक जाएंगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Image

दो दिन के भूटान दौरे पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी प्रतिक्रिया दी है। दो दिन के भूटान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह बहुत भारी मन से भूटान आए हैं। विस्फोट के बाद वह पूरी रात बैठकें करते रहे और सुबह यहां के लिए रवाना हो गए। पीएम ने कहा कि इस विस्फोट के पीड़ितों के साथ पूरा देश एकजुट होकर खड़ा। इस हमले के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम ने कहा कि हमारी जांच एजेंसियां इस विस्फोट के तह तक जाएंगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। सोमवार शाम करीब सात बजे के करीब लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास आई-20 कार में भीषण विस्फोट हुआ। इस धमाके में 12 लोगों की जान चली गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।

षड्यंत्र के पीछे जो भी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा-पीएम

पीएम ने कहा, 'आज मैं भारी हृदय के साथ यहां आया हूं। दिल्ली में सोमवार शाम जो भयानक घटना हुई उसने सभी भारतवासी दुखी हैं। मैं पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द समझता हूं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। विस्फोट की घटना की जांच कर रहीं सभी एजेंसियों के साथ मैं संपर्क में हूं। हमारी जांच एजेंसियां इस साजिश के तह तक जाएंगी और इस षड्यंत्र के पीछे जो लोग भी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस धमाके के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।'

पीएम ने आगे कहा, 'आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगो के लिये बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक नाता है और इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत का और मेरा वादा था।'

1020 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन

पीएम मोदी और नरेश वांगचुक भारत और भूटान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-दो जलविद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। मोदी चतुर्थ नरेश से भी मिलेंगे और भूटान के पूर्व नरेश के 70वें जन्मदिन के समारोह में शामिल होंगे। मोदी ने यात्रा शुरू करने से पहले एक बयान में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा हमारी मित्रता के बंधन को और गहरा करेगी तथा साझा प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करेगी।’

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा था, ‘इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के विशेष संबंधों को मजबूत करना है।’ मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भूटान में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इन अवशेषों को भारत से भूटान भेजा गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article