देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: अखिलेश के बयान के बाद बैकफुट पर कांग्रेस, यूपी में न्याय यात्रा के लिए भेजेगी INDIA गठबंधन के घटक दलों को निमंत्रण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 04:00 PM IST

Congress Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसे राज्य में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा।

Image

16 फरवरी को यूपी में प्रवेश करेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा

Congress Bharat Jodo Nyay Yatra: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस की ओर से रविवार को कहा गया है कि पार्टी जल्द ही यूपी में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ भारत जोड़ो न्याया यात्रा का कार्यक्रम साझा करेगी। दरअसल, पहले अखिलेश यादव का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है।

अखिलेश यादव की टिप्पणियों संबंधी एक वीडियो टैग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और एक-दो दिन में इसे अंतिम रूप से दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा, इसके बाद इसे राज्य में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा। उनका भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेना इंडिया गठबंधन को और मजबूत करेगा।

16 फरवरी को यूपी में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा

बता दें, 16 फरवरी को यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है। कांग्रेस को हाल में तृणमूल कांग्रेस जैसे ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा था जिसने सीटों के बंटवारे और यात्रा करने को लेकर पार्टी पर निशाना साधा था। टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस यात्रा के उनके राज्य से गुजरने के दौरान इससे दूर रही थीं। अभी यह यात्रा झारखंड में है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को इसमें भाग लिया। झामुमो इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

अखिलेश यादव ने कसा था तंज

बता दें, इससे पहले यात्रा में भाग लेने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने शनिवार को कहा था, दिक्कत यह है कि कई बड़े कार्यक्रम होते हैं लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिलता। इसके अलावा अखिलेश यादव ने राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर भी तंज कसा था, उन्होंने कहा था कि उन्हें कहने के बाद निमंत्रण दिया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article