देश

कांग्रेस ने कर दिया साफ, नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा; हरियाणा पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2022, 10:12 AM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने यात्रा स्थगित करने की अपील की थी। इसे लेकर कांग्रेस भड़क गई और पीएम मोदी से लेकर भाजपा तक के कार्यक्रमों को गिनाने लगी थी। गुरुवार को राहुल गांधी ने भी इसे लेकर हमला बोला था।

देश में बढ़ते कोरोना के खतरे को लेकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की सलाह केंद्र सरकार की ओर से मिली थी। जिसे लेकर अब कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यात्रा नहीं रुकेगी, हालांकि कांग्रेस ने कहा कि यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। वहीं हरियाणा पुलिस पर कांग्रेस ने यात्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या कहा कांग्रेस नेता ने

पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस कोविड संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेगी, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा को नहीं रोका जाएगा। उन्होंने कहा- "कांग्रेस कोविड की रोकथाम से संबंधित सभी सावधानियों का पालन करेगी, लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी।"

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। कांग्रेस की इस यात्रा से सरकार डर गई है, इसलिए तरह-तरह के आदेश और पत्र जारी किए जा रहे हैं। हम किसी भी पत्र को गंभीरता से नहीं लेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने यात्रा के लिए संबंधित प्रशासन से आवश्यक अनुमति ले ली है। यदि भाजपा सरकार प्रशासन के माध्यम से इसे रोकने का प्रयास करेगी तो वह लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जवाबदेह होगी।

पुलिस पर बड़ा आरोप

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय हरियाणा में चल रही है। गुरुवार को राहुल गांधी ने एक सभा को भी यहां संबोधित किया। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने हरियाणा पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि यात्रा में लोग नहीं पहुंच सकें, इसके लिए हरियाणा पुलिस काम कर रही थी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस ने लोगों को यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से रोकने की कोशिश की। साथ ही जहां यात्री रूके थे, वहां की बिजली काट दी गई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित