देश

कर्नाटक में कांग्रेस को जिताने वाले सुनील कानुगोलू बने CM सिद्धारमैया के मुख्य सलाहकार; कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 1, 2023, 04:13 PM IST

Sunil Kanugolu: कर्नाटक सरकार के आदेश में कहा गया है कि बेंगलुरु में जेपी नगर के सुनील कुनागोलू को तत्काल मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है और वह अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्हें कैबिनेट रैंक दिया गया है और उन्हें कैबिनेट मंत्रियों की तरह विशेषाधिकार दिए जाएंगे।

Image

सुनील कानुगोलू को कांग्रेस सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Photo : IANS

Sunil Kanugolu: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील कानुगोलू को कांग्रेस सरकार ने बड़ा इनाम दिया है। कर्नाटक कांग्रेस की सरकार ने सुनील कानुगोलू को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। सुनील कानुगोलू कांग्रेस के लिए चुनाव में रणनीति बनाते रहे हैं। कर्नाटक चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के लिए कई सफल कैंपन को लॉन्च किया था। इन्हें कैबिनेट मंत्री की दर्जा मिलेगा।

सरकार ने क्या कहा

कर्नाटक सरकार के आदेश में कहा गया है कि बेंगलुरु में जेपी नगर के सुनील कुनागोलू को तत्काल मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है और वह अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्हें कैबिनेट रैंक दिया गया है और उन्हें कैबिनेट मंत्रियों की तरह विशेषाधिकार दिए जाएंगे।

कर्नाटक कांग्रेस के लिए रणनीति

कर्नाटक में, इस बार कांग्रेस ने नई रणनीतियां बनाईं। बीजेपी की रणनीति का काट उसने स्थानीय मुद्दों से सफलतापूर्वक किया। साथ ही बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आक्रमक प्रहार भी किया। इन सब रणनीतियों का श्रेय पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू को जाता है। कहा जाता है कि कुछ को छोड़कर कांग्रेस के उम्मीदवारों को मुख्य रूप से सुनील कानुगोलू की टीम द्वारा किए गए सर्वेक्षणों के आधार पर चुना गया था।

कांग्रेस के साथ सुनील कानुगोलू का संबंध (Sunil Kanugolu relation with Congress)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जब पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, तब कानुगोलू को कांग्रेस ने रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी। पिछले साल मई में, कानुगोलू को कांग्रेस के टास्क फोर्स 2024 के एक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा पर निकलने के लिए सोचा तो इसकी रणनीति बनाने की भी जिम्मेदारी कानुगोलू को ही दी गई। इस यात्रा को सफल बनाने में कानुगोलू ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

कौन हैं सुनील कोनुगोलू (Who is Sunil Kanugolu)

सुनील कानूनगोलू का जन्म कर्नाटक के बल्लारी जिले में हुआ है। पढ़ाई भी यहीं हुई और बाद में चेन्नई चले गए। हालांकि बाद में वो वापस कर्नाटक शिफ्ट हो गए। चुनावी रणनीति बनाने के क्रम में उन्होंने कई पार्टियों के साथ काम किया है। भाजपा, डीएमके, अन्नाद्रमुक के लिए वो चुनावी रणनीति बना चुके हैं और अब कांग्रेस के लिए काम कर रहे है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article