Congress Meeting: लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस पार्टी ने शनिवार (8 जून, 2024) को दो अहम बैठक बुलाई, पहली बैठक कांग्रेस संगठन की सर्वोच्च कमिटी CWC की बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व PM डॉ.मनमोहन सिंह, एके एंटनी, पी. चिदंबरम सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे की ये बड़ी बातें
कांग्रेस पार्टी की इस बैठक में मे 36 कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य, 29 परमानेंट इन्वाइटी, 13 स्पेशल इन्वाइटी सहित सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और CLP नेता शामिल हुए। आपको CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ओपनिंग स्टेटमेंट की प्रमुख बातें बताते हैं।
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बधाई
बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने संविधान विरोधी ताकतों को करारा जवाब दिया है, विभाजनकारी राजनीति को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी परिणाम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की देन है, राहुल गांधी को बधाई। जहां जहां से भरता जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां कांग्रेस का वोट प्रतिशत और सीटें बढ़ी।
प्रियंका गांधी वाड्रा को भी खड़गे ने सराहा
खड़गे ने राहुल के अलावा उनकी बहन की सराहना करते हुए कहा कि रायबरेली अमेठी और देश भर में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को बधाई। ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का वोट प्रतिशत और सीटें बढ़ी। शहरों में पार्टी को मजबूत करना होगा। उन राज्यों पर ध्यान देना होगा जहां हाल ही में हम विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाए लेकिन लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन दोहरा नही पाए।
विधानसभा चुनाव को लेकर किया दावा
उन्होंने कहा कि जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। लेकिन एक बड़े तबके ने हम पर भरोसा किया है। हम उनके भरोसे को बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में विरोधियों को परस्त कर सरकार बनाएंगे।
