देश

'नोट पर हो गणेश-लक्ष्मी की फोटो', CM केजरीवाल की इस मांग के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद तिवारी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 01:45 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने की मांग पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई है। कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी ने कहा कि यह कोई बुरी मांग नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि कि नोट पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाई जाए।

Image

मनीष तिवारी ने किया केजरीवाल का समर्थन!

Photo : BCCL

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के करेंसी नोटों (Currency Notes) पर भगवान गणेश ( Lord Ganesha) और देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) के चित्र प्रकाशित करने की मांग को लेकर इन दिनों घमासान छिड़ा हुआ है। Social Media से लेकर नेताओं तक में यह विषय चर्चा में बना हुआ है। बीजेपी जहां इसे केजरीवाल का चुनावी हथकंडा बता रही है वहीं कांग्रेस ने भी उनके इस बयान की आलोचना की है। इस बीच कांग्रेस (Congress) के पंजाब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने एक तरह से केजरीवाल के बयान का समर्थन किया है।

क्या कहा तिवारी ने

मनीष तिवारी ने कहा, 'मैं उनके बयान के खिलाफ नहीं हूं। भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान है और महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले हम उनसे प्रार्थना करते हैं। तो वह अपनी तरफ से सही है।' उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया और कहा, 'करेंसी नोटों की नयी श्रृंखला पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र क्यों नहीं होना चाहिए? एक तरफ महात्मा गांधी का चित्र और दूसरी तरफ डॉ. बी आर आंबेडकर का चित्र।अहिंसा, संविधानवाद और समतावाद एक विशिष्ट योग बना रहे हैं जो आधुनिक भारतीय प्रतिभा को उचित रूप से जोड़ेगा।'

केजरीवाल ने की थी ये मांग

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक की मांग पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा ने केजरीवाल पर गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात देने के लिए ‘प्रतिस्पर्धी हिंदुत्व’का सहारा लेने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारतीय करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने पर विचार करने का आग्रह किया था।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article