देश

अभी तो एग्जिट पोल ही आया और कांग्रेस में इस्तीफा शुरू हो गया, शकील अहमद ने लंबा-चौड़ा पत्र लिख छोड़ दिया 'हाथ' का साथ

Shakeel Ahmad Resigns: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के बाद कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शकील अहमद यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

Image

शकील अहमद ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

Shakeel Ahmad Resigns: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के बाद कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शकील अहमद यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

क्या किसी दूसरे दल में होंगे शामिल?

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, मैं भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा। वहीं, आगे मुझे किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का मन नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो किसी भी दूसरे दल में शामिल नहीं हो रहे हैं। उनके दादा अहमूद गफूर साल 1937 में कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। वहीं, उनके पिता शकूर अहमद 1952 से लेकर 1977 के बीच पांच बार कांग्रेस पार्टी के टिकट से विधायक चुने गए थे। वहीं, शकील अहमद खुद पांच बार के विधायक और सांसद हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article