देश

UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज, PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, ब्रजराज सिंह अहिरवार और 25-30 अज्ञात कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ महोबा में एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी नेता नीरज रावत की शिकायत पर पुलिस ने रास्ता रोकने, शांति भंग करने, नफरत फैलाने और गैर-कानूनी जमावड़े जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने वायरल वीडियो को पेनड्राइव में साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Image

कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज। ANI

Photo : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और निवर्तमान प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह अहिरवार सहित 25 से 30 अज्ञात कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई महोबा शहर कोतवाली में की गई है।

यह पूरी कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज रावत की तहरीर पर हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अत्यंत अभद्र और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बिना अनुमति कार्यक्रम और रास्ता रोकने का भी आरोप

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एक नीट (NEET) छात्रा और उसके परिजनों से मुलाकात करने महोबा पहुंचे थे। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, इस मुलाकात और कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा कोई प्रशासनिक इजाजत नहीं ली गई थी। इसके साथ ही उन पर भीड़ इकट्ठा कर आम रास्ता रोकने (चक्काजाम जैसी स्थिति पैदा करने) और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का भी आरोप लगा है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

महोबा शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है:

धारा 126(2): गलत तरीके से रास्ता रोकना (Wrongful Restraint)।

धारा 352: शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना।

धारा 196(1): विभिन्न समूहों के बीच नफरत या शत्रुता को बढ़ावा देना।

धारा 189(2) और धारा 132: सरकारी कार्य में बाधा डालना और गैर-कानूनी रूप से इकट्ठा होना।

पेनड्राइव में लिया गया वायरल वीडियो का साक्ष्य

महोबा पुलिस ने मामले की कानूनी जांच को आगे बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विवादित वीडियो को एक पेनड्राइव में साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस एफआईआर के बाद राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी पारा गरमाना तय माना जा रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित