भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण नजदीक आता जा रहा है। यात्रा का अंतिम पड़ाव जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में 30 जनवरी को होगा। यात्रा के भव्य समापन के देश की सबसे पुरानी पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा 20 जनवरी को जम्मू कश्मीर में एंटर करेगी और 30 जनवरी को श्रीनगर में फ्लैग होस्टिंग के साथ यात्रा का समापन होगा।
श्रीनगर में 200 कमरे एडवांस में ही बुक
यात्रा के ग्रांड फिनाले के लिए पार्टी ने श्रीनगर में 200 कमरे एडवांस में ही बुक करा लिया गया है। राज्य में धारा 370 के खत्म होने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर राजनीतिक गतिविधि होने जा रहा है। साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने के बाद राज्य में कांग्रेस के लिए सफल समापन करना भी अपने आप में बड़ी चुनौती है।
फारूक अब्दुल्ला यूपी में भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल
हाल ही में गुलाम नबी आजाद की पार्टी को छोड़कर कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस में घर वापसी की है। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद भी शामिल है। जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने हाल ही में कहा की यात्रा के समापन समारोह में NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, यूसुफ तारागामी जैसे विपक्षी दल के नेता भी शामिल होंगे। फारूक अब्दुल्ला यूपी में भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। पार्टी का मानना है की धीरे धीरे ही सही लेकिन विपक्षी दल भी राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आगे आ रहे हैं। इस से पहले भी स्टालिन से लेकर आदित्य ठाकरे तक कई विपक्षी और सहयोगी दल के नेता यात्रा में शामिल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक यात्रा के समापन समारोह के लिए राजनीतिक और गैर राजनीतिक लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण 350 किलोमीटर का होगा
माना जा रहा है की राहुल गांधी और 163 भारत यात्री के लिए ये सबसे कठिन सफर होने जा रहा है। पहाड़ की चढ़ाई और ठंड यात्रा को और कठिन बनाएगा। यात्रा लखनपुर के रास्ते जम्मू कश्मीर में एंटर करेगा और 90 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद जम्मू पहुंचेगा। उसके बाद यात्रा 150 किलोमीटर का सफर कर उधमपुर पहुंचेगा। यात्रा का आखरी पड़ाव बनिहाल से श्रीनगर के बीच 90 किलोमीटर का होगा।
भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए राज्य में सिक्योरिटी अलर्ट
गणतंत्र दिवस और भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए राज्य में सिक्योरिटी अलर्ट कर दिया गया। राहुल गांधी के जेड प्लस सुरक्षा कवर को देखते हुए भी अतिरिक्त सुरक्षा ब्यावथा की जा रही है। हाल ही ने कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलकात भी की थी।
