देश

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को कहा 'लापता', स्मृति का पलटवार-'मैं अमेठी में, लेकिन पूर्व सांसद को अमेरिका में ढूंढो'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 31, 2023, 10:13 PM IST

Smriti Irani News: कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा, पार्टी ने स्मृति ईरानी का एक पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है जिस पर गुमशुदा लिखा हुआ है।

Image

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी

Congress on Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और कांग्रेस नेताओं के बीच ट्विटर वार चल रहा है, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का गुमशुदा कैप्शन लिखकर फोटो ट्वीट किया है, इसपर उन्होंने भी पलटवार करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अमेरिका की यात्रा को लेकर तंज कसते हुए जबाव दिया है, गौर हो कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए पहलवान उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री की तरफ से भी पलटवार किया गया है इसे जिसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है, कांग्रेस पार्टी ने स्मृति ईरानी को गुमशुदा बताते हुए दो ट्वीट किए हैं।

एक ट्वीट में पार्टी कह रही है कि स्मृति महिला पहलवानों के सवालों पर ट्वीट छिपाती है, उनके साथ एक अन्य तस्वीर में बीजेपी मंत्री मीनाक्षी लेखी भी है, जिनके बारे में ट्वीट में कहा गया है कि वह महिला पहलवानों के सवालों पर भागती हैं।

कांग्रेस पार्टी के इस कदम पर स्मृति ईरानी ने भी जवाबी ट्वीट कर कहा कि हे दिव्य राजनीतिक प्राणी, मैं अभी सिरसिरा गांवस विधानसभा सलोन, लोकसभा अमेठी से निकली हूं, धूरनपुर की ओर अगर पूर्व सांसद को ढूंढ रहे हो तो कृपया अमेरिका संपर्क करें.

राहुल गांधी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना भी साधा, उन्होंने कहा, 'भारत में लोगों का एक समूह है जो पूरी तरह से इस बात को लेकर आश्वस्त है कि वे सब कुछ जानते हैं, उन्हें लगता है कि वे भगवान से भी अधिक जानते हैं, ये लोग इतिहासकारों को इतिहास, वैज्ञानिकों को विज्ञान और सेना को युद्ध लड़ने के तरीके बता सकते हैं'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article