देश

G2o Summit: कश्मीर में अचानक पहुंचे कमांडोज, 370 के बाद क्या बड़ा होने जा रहा ? देखें ये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2023, 08:50 PM IST

G20 Summit in Kashmir: कश्मीर में जी-20 के लिए सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं, डल लेक में कमांडोज ने विशेष अभ्यास किया है।

श्रीनगर में 22 से 24 मई को होने वाली G20 समिट (G20 Summit) को लेकर कश्मीर (Kashmir) में हाई अलर्ट है, G20 की ये बैठक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगी, इसमें करीब 100 डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे, मीटिंग के मद्देनजर सुरक्षा के बेहद खास इंतेजाम हैं, बता दें कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहां इस लेवल की कोई बड़ी बैठक हो रही है।

गौर हो कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर में जी 20 सम्मेलन का आयोजन होने वाला है, कश्मीर की इस तस्वीर को अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर दिखाने की तैयारी है।

जम्मू-कश्मीर के चप्पे-चप्पे पर भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है, गौर हो कि G20 Meeting 22 मई से शुरू हो रही, जी20 बैठक से पहले पूरे जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मरीन कमांडो श्रीनगर में डल झील के अंदर सुरक्षा अभ्यास कर रहे हैं वहीं एनएसजी कमांडो ने सिटी सेंटर लाल चौक में तलाशी अभियान शुरू कर दिया हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article