देश

Kerala: 'राजभवन में घुसो.. हिम्मत हो तो मुझ पर हमला करो', केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने माकपा को दी चुनौती

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 7, 2022, 12:55 PM IST

केरल में राजभवन और वाम सरकार के बीच जारी खींचतान के बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि माकपा शासित राज्य में ‘कुलीनतंत्र’ है और यह सरकारी नौकरियों में पार्टी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के मामलों से स्पष्ट तौर पर जाहिर है।

Image

केरल में राजभवन और सरकार में घमासान

Photo : ANI

Kerala News: केरल में राज्यपाल (Governor) और सरकार के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल CPIM ने ऐलान किया है कि वह अन्य वाम दलों, डीएमके (DMK) नेता के सहयोगियों के साथ बड़े पैमाने पर राजभवन मार्च का आयोजन करेगा। सांसद तिरुचि शिवा विरोध में हिस्सा लेंगे। सीपीआईएम राज्य सचिव एमवी गोविंदन मास्टर ने कहा कि राज्यपाल को लंबे समय तक विधेयकों को रखने की अनुमति नहीं है। हम इस अनिश्चितता से लड़ने के लिए किसी भी हद तक आगे बढ़ेंगे।

राज्यपाल का बयान

सीपीआईएम के इस बयान पर राज्यपाल ने कड़ी टिप्पणी की है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने कहा, 'उन्होंने संवैधानिक तंत्र के पतन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैं उनसे आग्रह करूंगा कि आगे बढ़ो, और समस्याएं पैदा करो, राजभवन में घुसो, अगर आपमें हिम्मत है, तो सड़क पर मुझ पर हमला करो। सीएम का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि मैं कौन हूं, मैं जानता हूं कि वह कौन हैं।'

सरकार पर आरोप

तिरुवनंतपुरम के महापौर के कार्यालय के एक कथित पत्र की खबरों का हवाला देते हुए की, जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ‘प्राथमिकता सूची में शामिल’ कार्यकर्ताओं को नागरिक निकाय में अस्थायी पदों पर नियुक्त करने के लिए कहा गया था। राज्यपाल ने कहा, ‘मीडिया में जिस पत्र की चर्चा है, वह इस तरह का पहला मामला नहीं है। ऐसे कई पत्र मौजूद हैं। केरल में वे एक कुलीनतंत्र की तरह बन गए हैं।’उन्होंने यह भी दावा किया कि लोग पूछ रहे हैं कि क्या केरल सरकार के तहत सभी नौकरियां कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित हैं और विश्वविद्यालय की नौकरियां तिरुवनंतपुरम में शक्तिशाली लोगों के लिए हैं?
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ