देश

'कॉकरोच जनता पार्टी' के अभिजीत दिपके को धमकी भरे मैसेज, छत्रपति संभाजीनगर में माता-पिता के घर के बाहर सुरक्षा मजबूत

Cockroach Janata Party: किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिपके के माता-पिता जिस घर में रहते हैं, उसके बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Image

'कॉकरोच जनता पार्टी' के अभिजीत दिपके को धमरी भरे मैसेज, छत्रपति संभाजीनगर में माता-पिता के घर के बाहर सुरक्षा मजबूत

Abhijeet Dipke: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र में स्थित 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके के आवास पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम से चर्चा में आए अभिजीत दिपके को धमकी भरा संदेश मिलने के मामले के बाद अब पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। उनकी छत्रपति संभाजीनगर स्थित माता-पिता के घर के बाहर पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। इस घटना के बाद शहर में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है और दिपके के परिवार की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अभिजीत दिपके को एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें कहा गया था, 'अकाउंट डिलीट करके यह सब बंद कर दो, वरना तुम अमेरिका में हो तब भी तुम्हारे माता-पिता भारत में हैं।' इस मामले के सामने आने के बाद सामाजिक और राजनीतिक माहौल गर्मा गया था। विभिन्न स्तरों से पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप कर परिवार को सुरक्षा देने की मांग की जा रही थी।

किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिपके के माता-पिता जिस घर में रहते हैं, उसके बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस धमकी प्रकरण के बाद अब पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले सप्ताह ऑनलाइन उभरी और बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा से संबंधित मुद्दों के इर्द-गिर्द मीम तथा राजनीतिक टिप्पणियों के माध्यम से तेजी से लोकप्रिय हुई। पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने को बताया, 'हमने एमआईडीसी वालुज क्षेत्र में स्थित अभिजीत दिपके के आवास को 24 घंटे सामान्य पुलिस सुरक्षा प्रदान की है। पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि उनके घर पर भीड़भाड़ नहीं हो, क्योंकि सीजेपी का मुद्दा इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।'

अतुलकर ने इस बात से इनकार किया कि दिपके को मिल रही धमकियों के कारण सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी भी थाने को इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसी बीच, शनिवार को दिपके ने डिजिटल मुहिम पर व्यापक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट को बंद कर दिया गया है या उनपर रोक लगा दी गई है, जिससे समूह अपने किसी भी आधिकारिक मंच तक पहुंच नहीं पा रहा है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ा author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article