देश

Ayodhya: सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों का लिया जायजा-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 14, 2023, 09:45 PM IST

Yogi Adiytanath Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन भी किए।

Image

Ayodhya: सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों का लिया जायजा-Video

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiytanath) बुधवार की शाम अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की, सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी।

इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे का आगाज संकट मोचन हनुमान के चरणों में दर्शन-पूजन से किया।

Yogi Adiytanath Ayodhya Visit

Yogi Adiytanath Ayodhya Visit

राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी यहां ट्रस्ट जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article