'रेवड़ी नहीं, सौर ऊर्जा पर जोर', गोवा चुनाव को लेकर केजरीवाल के दावों पर CM प्रमोद सावंत का तंज, बताया अपना मास्टरप्लान

Goa Assembly Elections 2027: गोवा में 2027 के विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने AAP पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि AAP को भी अच्छे से पता है कि वह गोवा में कभी चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए वह मुफ्त बिजली जैसे चुनावी वादे कर रही है।

Goa Assembly Elections 2027: गोवा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मुफ्त बिजली वाले दावों को चुनावी पैंतरा बताते हुए उस पर जमकर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में सीएम सावंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह बात शत-प्रतिशत पता है कि गोवा में उसकी जीत संभव नहीं है, इसीलिए वह चुनाव (Goa vidhan sabha chunav 2027) नजदीक आते ही 300 यूनिट या 600 यूनिट फ्री बिजली जैसे बड़े-बड़े वादे करने लगती है।

Goa Elections

गोवा विधानसभा चुनाव 2027

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार मुफ्त रेवड़ियां बांटने के बजाय जनता को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकार 'पीएम सूर्य घर योजना' और मुख्यमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप (छत पर सोलर पैनल) लगाने को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम लागत में सोलर पैनल लगने से आने वाले समय में लोगों का बिजली बिल अपने आप जीरो हो जाएगा, जिससे स्थायी राहत मिलेगी।

End of Feed