Satheesan CM Oath Ceremony: केरल में कांग्रेस के लिए आज बड़ा दिन है। लंबे इंतजार के बाद यहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है। आज तिरुवनंतपुरम में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने केरल में सत्ता संभाली है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशान राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सतीशन के साथ 20 सदस्यीय मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगी, जो एक दशक तक विपक्ष में रहने के बाद यूडीएफ सरकार की वापसी का प्रतीक है।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दिग्गज नेता
शपथ ग्रहण समारोह केरल की राजधानी के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित हुआ, जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, गठबंधन के नेता और हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुआ। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी दिल्ली से केरल रवाना हुए। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे भी समारोह में मौजूद रहे।
सतीशन की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति यूडीएफ की विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद हुई है। चुनाव में यूडीएफ ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) को निर्णायक रूप से हराया, जो पिनरायी विजयन के नेतृत्व में लगातार दो कार्यकाल से सत्ता में था।
20 मंत्रियों में से 14 पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल
रविवार को सतीशन ने राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने पूरे मंत्रिमंडल के बारे में जानकारी दी। नए मंत्रिमंडल में अनुभव और पीढ़ीगत बदलाव का मिश्रण दिखता है, जिसमें 20 मंत्रियों में से 14 पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। यह केरल में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा एक नया राजनीतिक चेहरा पेश करने के प्रयास का संकेत है। मंत्रिमंडल में गठबंधन सहयोगियों और विभिन्न समुदायों, जिनमें महिलाएं और अनुसूचित जाति के नेता शामिल हैं, प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया गया है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सतीशन ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे होगा और उन्होंने बताया कि छह दशकों के बाद, पूरा यूडीएफ मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेगा। उन्होंने कहा, 60 वर्षों के बाद पूरा यूडीएफ मंत्रिमंडल कल सुबह 10 बजे शपथ लेने जा रहा है। हमने पूरी प्रक्रिया 24 घंटों के भीतर पूरी कर ली है, जो केरल के इतिहास में अभूतपूर्व उपलब्धि है। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि चुनाव के बाद भी, टीम यूडीएफ, टीम यूडीएफ ही बनी हुई है। नेता एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
सतीशन ने कहा कि गठबंधन ने राज्यपाल को 20 मंत्रियों की सूची सौंप दी है और बताया कि खुद समेत कुल 21 मंत्री सोमवार को शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार में कांग्रेस पार्टी के 11 मंत्री होंगे। उन्होंने बताया कि गठबंधन के नेताओं के बीच चर्चा और कांग्रेस हाई कमांड की मंजूरी के बाद मंत्रिमंडल सूची को अंतिम रूप दिया गया है। सतीशन के अनुसार, गठबंधन ने मंत्रियों के चयन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा है।
