देश

चालबाजी से नहीं बाज आ रहा चीन, उत्तराखंड में नीति दर्रे के पास पीएलए की हलचल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2023, 09:47 AM IST

Niti Pass News: उत्तराखंड में नीति दर्रे के करीब चीनी सेना पीएलए की हलचल देखी गई है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

Niti Pass News: चीन एक तरफ कहता है कि भारत के साथ वो कदम से कदम मिलाकर चलना चाहता है। दोनों देशों की तरक्की के लिए स्थायित्व और शांति का बने रहना जरूरी है। यह बात अलग है कि वो सीमा पर विवाद को जन्म भी देता रहता है। डोकलाम और गलवान(Galwan Issue) को कौन भूल सकता है, अरुणाचल प्रदेश(Arunchal Pradesh) में वो नापाक चाल चलता ही रहता है, उत्तराखंड सीमा(Infiltration near Niti pass) पर भी वो बाज नहीं आता।हाल ही में नीति दर्रे के पास पीएलए का कैंप दिखाई दिया जिसके बाद तनाव बढ़ने के आसार है। हाल ही में बीजेपी की तरफ से गठित एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमें कहा गया है कि पिछले 9 वर्षों में घुसपैठ नहीं हुई है। जानकार कहते हैं कि चीन की तरफ से नापाक हरकतों का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। जैसा कि हम सबको पता है कि चीन मैक्मोहन लाइन को मान्यता नहीं देता है और उसका असर आप इस तरह की गतिविधियों में देख सकते हैं। चाहे लद्दाख का मुद्दा हो या अरुणाचल प्रदेश को चीन की नजर में यह सब इलाके ग्रेटर तिब्बत के हिस्से हैं, लिहाजा वो प्राकृतिक तौर पर दावा करता है। लेकिन सच यह है कि मैक्मोहन लाइन को अगर देखें तो चीनी दावा बेदम नजर आता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article