देश

ममता बनर्जी सबसे गरीब तो जगन रेड्डी हैं सबसे अमीर CM, नीतीश-योगी-केजरीवाल के पास है इतनी संपत्ति, देखें लिस्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 13, 2023, 10:05 PM IST

Chief Ministers Net Worth List : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति की लिस्ट जारी की है। यहां जानिए देश में सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन है। नीतीश कुमार, केजरीवाल और योगी आदित्यनाथ के पास कुल कितनी संपत्ति है।

Image

Chief Ministers Net Worth List : जानिए देश के 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति कितनी है

Photo : BCCL

Chief Ministers Net Worth List: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कुल 510 करोड़ की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। जबकि सबसे गरीब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिनके पास कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास तीन-तीन करोड़ की संपत्ति है। जबकि योगी आदित्यनाथ के पास एक करोड़ की संपत्ति है। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं। नीचे लिस्ट में देखिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति कितनी है।

मुख्यमंत्रियों के नाम राज्यकुल संपत्ति
जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश 510 करोड़ रुपए
पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश 163 करोड़ रुपए
नवीन पटनायक ओडिशा63 करोड़ रुपए
नेफ्यू रियो नागालैंड46 करोड़ रुपए
एन रंगासामी पुदुचेरी38 करोड़ रुपए
के चंद्रशेखर राव तेलंगाना 23 करोड़ रुपए
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ 23 करोड़ रुपए
हिमंत बिस्वा सरमा असम17 करोड़ रुपए
कोनराड संगमा मेघालय15 करोड़ रुपए
मानिक साहा त्रिपुरा 13 करोड़ रुपए
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र 11 करोड़ रुपए
प्रमोद सावंत गोवा 09 करोड़ रुपए
बसवराज बोम्मई कर्नाटक08 करोड़ रुपए
एमके स्टालिन तमिलनाडु 08 करोड़ रुपए
हेमंत सोरेन झारखंड08 करोड़ रुपए
भूपेंद्र पटेल गुजरात08 करोड़ रुपए
सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश07 करोड़ रुपए
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश07 करोड़ रुपए
अशोक गहलोत राजस्थान 06 करोड़ रुपए
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड 04 करोड़ रुपए
प्रेम सिंह तमांग सिक्किम03 करोड़ रुपए
जोरामथांगा मिजोरम 03 करोड़ रुपए
अरविंद केजरीवाल दिल्ली03 करोड़ रुपए
नीतीश कुमार बिहार03 करोड़ रुपए
भगवंत मान पंजाब01 करोड़ रुपए
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश01 करोड़ रुपए
एन बिरेन सिंह मणिपुर 01 करोड़ रुपए
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा01 करोड़ रुपए
पिनाराई विजयन केरल01 करोड़ रुपए
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल 15 लाख रुपए
एडीआर के मुताबिक 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति प्रत्येक मुख्यमंत्री के लिए 33.96 करोड़ रुपए है। संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ रुपए से अधिक) और ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये से अधिक) हैं। एडीआर ने कहा कि सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्री हैं - पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक)। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक 30 मुख्यमंत्रियों में से 13 (43 प्रतिशत) ने हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आपराधिक धमकी से संबंधित गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article