देश

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, मारे गए पांच माओवादी

Chhattisgarh Naxal Encounter: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया और तीन नक्सली घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान आज जब गोबेल क्षेत्र में थे, तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का एनकाउंटर

Photo : PTI

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई है। नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और जिला रिजर्व ग्रुप (DRG) के जवानों के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए, 3 जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर स्थित मुंगेडी और गोबेल क्षेत्र में भेजा गया था।

गुरुवार रात ऑपरेशन पर निकले सुरक्षाबल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया और तीन नक्सली घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान आज जब गोबेल क्षेत्र में थे, तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, दोनों ओर से दिन भर रूक-रूककर गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक पांच नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, इस घटना में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।

तीन जवान घायल

मुठभेड़ में नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान भी घायल हुए हैं, घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 45वीं वाहिनी का बल शामिल है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।

अबतक 123 नक्सली मारे जा चुके हैं

इस घटना के साथ ही इस साल अब तक राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 123 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर अंतर-जिला सीमा पर जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे, जबकि 10 मई को बीजापुर जिले में 12 नक्सली मारे गए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article