देश

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के अहम फैसले; पुलिस सम्मान से लेकर सौर ऊर्जा नीति में बदलाव और मीडिया कर्मियों को बढ़ी वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में शहीद पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को राज्य पुलिस सेवा में अनुकंपा नियुक्ति देने का फैसला किया गया।

Image

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के फैसले

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhattisgarh Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में 09 जून 2025 को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का फैसला किया।

बैठक में पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम करने और गैर-पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य की सौर ऊर्जा नीति में संशोधन को भी मंजूरी दी गई। नई नीति अब 2030 तक या जब तक नई सौर ऊर्जा नीति जारी नहीं होती लागू रहेगी। इसके तहत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता उद्योग का दर्जा मिलेगा और निवेशकों को ब्याज अनुदान, पूंजी लागत पर अनुदान, जीएसटी प्रतिपूर्ति, बिजली व स्टाम्प शुल्क में छूट, भूमि शुल्क में रियायत जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी।

अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और तृतीय लिंग समुदाय के उद्यमियों के लिए विशेष छूट और मेगा व अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान भी किया गया है। इसके अलावा, कैबिनेट ने लोक सेवा आयोग की सदस्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष रीता शांडिल्य को आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया। मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली मासिक राशि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने का भी निर्णय लिया, जिसकी घोषणा वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!