देश

Chandrayaan-3: पीएम मोदी ISRO वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए जाएंगे बेंगलुरु, BJP करेगी मेगा रोड शो

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 25, 2023, 12:33 PM IST

सफल चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देने पीएम मोदी बेंगलुरू पहुंचेंगे। वह 26 अगस्त को सुबह 5 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे।

Image

इसरो वैज्ञानिकों से मिलेंगे पीएम मोदी

PM Modi To Meet ISRO Scientists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दौरा करेंगे। इस मौके पर भाजपा एक मेगा रोड शो भी करेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक आर. अशोक ने कहा कि रोड शो बेंगलुरु में जलाहल्ली सर्कल से इसरो मुख्यालय के बीच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वैज्ञानिकों और पीएम मोदी को बधाई देने के लिए रोड शो में शामिल होने का अनुरोध करता हूं।

कार्यक्रम के लिए खुला निमंत्रण

इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTrack) में पीएम मोदी के दौरे के सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, भाजपा विधायक एस.आर. विश्‍वनाथ और एस. मुनिराजू ने केंद्र का दौरा किया और परिसर का निरीक्षण किया। अशोक ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रण सभी के लिए खुला है। अगर लोग 26 अगस्त को सुबह 5.45 बजे आ सकते हैं, तो वे पीएम मोदी और इसरो वैज्ञानिकों को देख सकते हैं।

पीएम मोदी सुबह 5 बजे एचएएल पहुंचेंगे

नलिन कुमार कतील ने कहा कि पीएम मोदी सुबह 5 बजे एचएएल पहुंचेंगे और उनका भव्य स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को मुख्य रूप से बेंगलुरु शहरी जिले से आमंत्रित किया गया है। इस बीच, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त दयानंद ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों, संयुक्त पुलिस आयुक्तों और डीसीपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। एचएएल हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से इसरो पहुंचेंगे और सड़क के हिस्से पर बेंगलुरु में यातायात को डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग ने बेंगलुरु शहर में सुबह 4 बजे से 11 बजे के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। (IANS input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?