देश

Chandrayaan 3 Moon Landing Date, Time: कब चंद्रमा पर उतरेगा चंद्रयान-3, जानिए तारीख से लेकर समय तक सबकुछ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 14, 2023, 05:50 PM IST

Chandrayaan 3 Moon Landing Date and Time (Chandrayaan 3 Chand Par Kab Pahunchenge): पंद्रह साल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का यह तीसरा चंद्र मिशन है। गुरुवार को शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के अंत में एलवीएम3-एम4 रॉकेट ने यान के साथ आज दोपहर 2.35 बजे निर्धारित समय पर उड़ान भरा।

Image

चंद्रमा पर कब लैंड करेगा चंद्रयान 3

Chandrayaan 3 Moon Landing Date and Time in India: भारत ने अपना तीसरा चंद्र मिशन शुक्रवार को लॉन्च कर दिया। चंद्रयान-3 अभी तक अपने लक्ष्य की ओर सही तरीके से बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब सवाल ये है कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर कब लैंड करेगा।

चंद्रयान-3 का चंद्रमा तक सफर

पंद्रह साल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का यह तीसरा चंद्र मिशन है। गुरुवार को शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के अंत में एलवीएम3-एम4 रॉकेट ने यान के साथ आज दोपहर 2.35 बजे निर्धारित समय पर उड़ान भरा। उड़ान के 16 मिनट बाद यह सटीक कक्षा में स्थापित हो गया। यहां से वो पांच से छह बार पृथ्वी का चक्कर लगाएगा। इसके बाद चंद्रमा की ओर निकल जाएगा। इस दौरान अंतरिक्ष यान लगभग 45 दिनों में 3,84,000 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी करेगा।

चांद पर कब उतरेगा चंद्रयान-3

लैंडर के साथ प्रणोदन मॉड्यूल गति प्राप्त करने के बाद चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने के लिए एक महीने से अधिक लंबी यात्रा पर तब तक आगे बढ़ेगा जब तक कि यह चंद्रमा की सतह से 100 किमी ऊपर नहीं पहुंच जाता। इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त महीने के अंतिम में इस जगह पर पहुंचने के बाद लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए उतरना शुरू कर देगा।

चांद पर किस समय उतरेगा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 अगस्त महीने में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर किए जाने की योजना है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article