देश

गुजरात में नए वायरस की दस्तक, दो दिन में 5 बच्चों की मौत से हड़कंप

Gujarat News: दावा किया जा रहा है कि चांदीपुर वायरस से संक्रमित बच्चों के मस्जिक में सूजन आ रही है। इसके अलावा भी उनमें कई लक्षण देखे गए हैं। इस वायरस के चलते गुजरात में बीते दो दिनों में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सभी के सैंपल पुणे भेजे गए हैं।

Image

गुजरात में नए वायरस की दस्तक।

Photo : iStock

Gujarat News: कोरोना के बाद गुजरात में नए वायरस ने दस्तक दी है। इस वायरस का नाम हैं 'चांदीपुरा'। इसके संक्रमण के चलते दो दिन में पांच बच्चों की मौत का दावा किया जा रहा है। ये सभी मौतें साबरकांठा सिविल अस्पताल में हुई हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में अभी भी 3 बच्चों का इलाज जारी है। फिलहाल सभी बच्चों के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं।

उधर, नए वायरस के दावे के बाद स्वास्थ्य विभाग भी एक्टिव हो गया है और प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

वायरल का प्रसार अन्य इलाकों में न हो, इसके लेकर साबरकांठा के साथ-साथ अरावली जिलों में भी सर्वे शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी अब पुण से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

दिगाम में आ रही सूजन

बताया जा रहा है कि चांदीपुर वायरस से संक्रमित बच्चों के मस्जिक में सूजन आ रही है। इसके अलावा भी उनमें कई लक्षण देखे गए हैं। कहा जा रहा है कि राजस्थान से भी एक बच्चा इलाज कराने के लिए यहां पहुंचा था, जिसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने वायरस से संक्रमित बच्चो के परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। अब तक 6 सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है की वायरस के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमे तय किया गया है कि वायरस को रोकने के लिए टेस्टिंग और अन्य काम तेजी के किया जाए।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article