देश

तिरुपति के लड्डू में पशु चर्बी मामले की जांच करेगी केंद्र सरकार, नड्डा ने आंध्र प्रदेश CM से मांगी रिपोर्ट

Tirupati Laddu Issue: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तिरुपति लड्डू मुद्दे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात की और मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, मुख्यमंत्री नायडू ने दावा किया है कि पिछली जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने के लिए पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।

Image

तिरुपति मंदिर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चंद्रबाबू नायडू से की बात।
  • अब मामले की जांच करेगी केंद्र सरकार।
  • मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी: नड्डा।

Tirupati Laddu Issue: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात की और कहा कि केंद्र इस मामले की जांच करेगा और उचित कार्रवाई करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बातचीत के विषय पर कहा कि उन्होंने चंद्रबाबू नायडू से तिरुपति लड्डू मुद्दे पर पूरी रिपोर्ट मांगी है।

क्या है पूरा मामला?

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र इस मामले की जांच करेगा और उचित कार्रवाई करेगा। नायडू ने दावा किया है कि पिछली जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने के लिए पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था। इस दावे के बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है।

YSRCP का बयान आया सामने

युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने कहा है कि मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए 'घृणित आरोप' लगा रहे हैं, जबकि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने इस दावे के समर्थन में एक प्रयोगशाला रिपोर्ट प्रसारित की है।

बारीकी से होगी जांच

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे के बारे में पता चला। मैंने आज चंद्रबाबू नायडू से बात की और पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

लड्डू विवाद पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता वाईवी सुब्बा रेड्डी की याचिका पर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट 25 सितंबर को सुनवाई करने को सहमत हो गया। सुब्बा रेड्डी ने पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस सरकार के शासन के दौरान तिरुपति लड्डू बनाने में पशुओं की चर्बी के कथित इस्तेमाल से संबंधित मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए शुक्रवार को एक 'लंच मोशन' याचिका दायर करने की अदालत से अनुमति मांगी।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article