Land For Job Scam: जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू परिवार (Lalu Family) बड़ी मुश्किल में फंसता दिख रहा है। इस मामले में अगर सीबीआई की जीत हुई तो लालू के साथ-साथ तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी जेल जा सकते हैं। सीबीआई ने लालू परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।
किसका-किसका नाम है शामिल
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब कथित घोटाला मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं। नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और कई अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
कहां दाखिल हुआ आरोप पत्र
सीबीआई ने आरोपपत्र दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल किया गया है। हालांकि, इस आरोप पत्र पर सुनवाई की कोई तारीख अभी तक नहीं दी गई है। मामले की सुनवाई पहले से ही 12 जुलाई को होनी है।
क्या है जमीन के बदले नौकरी घोटाला (What is Land For Job Scam)
नौकरी के बदले जमीन का मामला उन कथित नियुक्तियों से संबंधित है, जो 2004 से 2009 तक रेल मंत्री के रूप में लालू यादव के कार्यकाल के दौरान उनके परिवार को दी गई या बेची गई भूमि के बदले में रेलवे में की गई थीं। यह आरोप लगाया गया है कि नौकरियों के बदले जमीन के टुकड़े या तो उपहार में दे दिए गए या यादव परिवार और उनके सहयोगियों को रियायती दरों पर बेच दिए गए।
