देश

NEET UG पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी; कई राज्यों में की छापेमारी

NEET UG Paper Leak Case: सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया; कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

Image

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई (फाइल फोटो)

NEET UG Paper Leak Case: सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तारी किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने 3 आरोपियों को जयपुर से, एक को गुरुग्राम से और एक को नासिक से गिरफ्तार किया।

CBI ने देशभर में की छापेमारी

सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छापेमारी की। इस दौरान कई मोबाइल फोन समेत कई दस्तावेज भी बरामद किए गए। इस मामले में राजस्थान पुलिस सीबीआई की मदद कर रही है, जिसने शुरुआती जांच की थी। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कई संदिग्धों से सीबीआई ने भी इस मामले के संबंध में पूछताछ की।

नासिक से भी एक गिरफ्तारी

बता दें कि नासिक जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने सीबीआई की 'ट्रांजिट रिमांड' पर भेज दिया है। राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक पुलिस ने मंगलवार को खैरनार को हिरासत में लिया था।

CBI ने NTA मुख्यालय का किया दौरा

सीबीआई की एक टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के मुख्यालय का दौरा किया, जहां उसने नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए। सीबीआई की टीम ने जांच प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से भी बात की।

NEET UG परीक्षा हुई रद्द

एजेंसी एक मैसेजिंग ऐप पर मौजूद उन समूहों की भी जांच कर रही है, जिन पर ये प्रश्नपत्र कई व्यक्तियों को भेजे गए थे। सीबीआई ने नीट यूजी के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की थीं। पेपर लीक के परिणामस्वरूप तीन मई को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

सनद रहे कि नीट यूजी 2026 का आयोजन भारत के 551 शहरों और विदेशों में स्थित 14 केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसका संचालन एनटीए द्वारा देश भर के केंद्रों पर किया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article