Panchkula Rain: ये तस्वीर हरियाणा के पंचकुला की है। एक महिला अपनी मां के साथ मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। कार को उसने सड़क किनारे लगाई कि एकाएक पानी के तेज बहाव में कार बहने लगी। कार और सवार दोनों को बचाने के लिए कार्रवाई शुरू हुई। किसी तरह से महिला को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार को निकालने की कवायज तेज हो गई है। आप विजुअल में भी देख सकते हैं कि किस तरह से सात से आठ युवक रस्सी की मदद से कार तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि वो खुद को बैलेंस नहीं कर पा रहे हैं। वो लगातार कार तक पहुंचने की कोशिश में हैं। लेकिन पानी का उफान उनके रास्ते में बाधा बनकर उठ खड़ा हुआ।
अगले 2 दिन में पूरे देश में मानसून
आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी सक्रिय है। इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी मानसून आ गया है। यह अगले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा। दिल्ली में अधिकतम 5 सेमी बारिश दर्ज की गई, अगले 2 दिनों तक बारिश जारी रहेगी। मुंबई क्षेत्र में सबसे ज्यादा 18 सेमी बारिश दर्ज की गई और आज भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्य भारत में मानसून सक्रिय है
