देश

Captain Surbhi Jakhmola भारत की बेटी की बड़ी कामयाबी, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 12, 2023, 06:47 PM IST

इंडियन आर्मी के 117 इंजीनियर रेजिमेंट की कैप्टन सुरभि जाखमोला की भूटान बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के प्रोजेक्ट दंतक के तहत भूटान में तैनात हुई हैं।

Image

इंडियन आर्मी के 117 इंजीनियर रेजिमेंट की कैप्टन सुरभि जाखमोला

Photo : Twitter

Captain Surbhi Jakhmola in BRO: भारतीय सेना के 117 इंजीनियर रेजिमेंट की कैप्टन सुरभि जाखमोला को सीमा सड़क संगठन (BRO) में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात किया गया है गौर हो कि सुरभि पहली महिला अधिकारी हैं जिनकी पोस्टिंग बीआरओ में की गई है।

बताया जा रहा है कि कैप्टन सुरभि जाखमोला को दंतक प्रोजेक्ट के अंतर्गत भूटान भेजा जाएगा ध्यान रहे कि इंडियन आर्मी ने कैप्टन सुरभि जाखमोला पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है।

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने ट्वीट कर Captain Surbhi Jakhmola की इस उपलब्धि की जानकारी दी है, साथ ही उनकी तस्वीर भी शेयर की है-

सीमा सड़क संगठन (BRO) भारत की सीमाओं और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का निर्माण और रखरखाव करता है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि भारतीय सेना की 117 इंजीनियर रेजिमेंट की कैप्टन सुरभि जाखमोला सीमा सड़क संगठन में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। अधिकारी को दंतक प्रोजेक्ट (Project Dantak) के तहत भूटान भेजा जाएगा। सीमा सड़क संगठन भारत में एक कार्यकारी सड़क निर्माण बल है जो भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करता है।

BRO भारत की सीमाओं और मित्र पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का निर्माण और रखरखाव करता है। यह सशस्त्र बलों के ऑर्डर ऑफ बैटल में भी शामिल है, जो हर समय उनका समर्थन सुनिश्चित करता है। सीमा संपर्क में सुधार के लिए, बीआरओ को 2015 में पूरी तरह से रक्षा मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article