देश

Justice Abhijit Gangopadhyay: कलकत्ता हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय देंगे इस्तीफा, राजनीति में एंट्री की संभावना

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 3, 2024, 11:01 PM IST

Justice Abhijit Gangopadhyay: न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा कि वह मंगलवार को सुबह में भारत की राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप देंगे, जिसकी प्रतियां भारत के प्रधान न्यायाधीश और कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेजी जाएंगी।

Image

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय देंगे इस्तीफा

Photo : ANI

Justice Abhijit Gangopadhyay: कलकत्ता हाई कोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा है कि वह मंगलवार को इस्तीफा दे देंगे। राज्य में शिक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय के फैसलों ने राजनीतिक बहस छेड़ दी।

न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय देंगे इस्तीफा

न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा कि वह मंगलवार को सुबह में भारत की राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप देंगे, जिसकी प्रतियां भारत के प्रधान न्यायाधीश और कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेजी जाएंगी। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय इसी वर्ष के आखिर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

जज अभिजीत गंगोपाध्याय की पहचान

न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय अपने त्वरित निर्देशों के लिए जाने जाते हैं जिनमें कभी-कभी कुछ घंटे के भीतर अनुपालन अनिवार्य होता है। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से विद्यालय की नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों से सराहना प्राप्त की है। हालांकि, विशिष्ट मामलों में उनकी टिप्पणियों से राज्य में सत्तारूढ़ दल के कुछ नेताओं में असंतोष भी उत्पन्न हुआ।

टीएमसी क्या बोली

टीएमसी नेता कुणाल घोष इसे लेकर कहा कि 'ऐसे लोग राजनीति में आएं तो अच्छा है। घोष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया- ''लेकिन आप चाहे किसी भी पार्टी में शामिल हों, आपके पिछले आदेशों और टिप्पणियों पर सवाल होंगे। आप जिस भी पार्टी में शामिल होंगे, वहां भ्रष्टाचार और अन्य चीजों के आरोप होंगे। क्या आप उन्हें स्वीकार कर पाएंगे?"

End of Article