
By-Election 2022 UPDATES: 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 सीटों पर मतदान खत्म
UP Gola Gokarannath, Bihar Gopalganj Mokama, Haryana Adampur, Maharashtra Andheri East By Election 2022: छह राज्यों में विधानसभा की सात सीटों पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें बिहार की दो सीटें गोपालगंज और मोकामा, यूपी की गोला गोकर्णनाथ, महाराष्ट्र की अंधेरी इस्ट, हरियाणा की आदमपुर, ओडिशा की धामनगर और तेलंगाना की मुनूगोडे सीट शामिल है। सबसे बड़ा मुकाबला बिहार की दोनों सीटों पर है। भाजपा से अलग होने के बाद महागठबंधन का हिस्सा बने नीतीश कुमार की यहां परीक्षा होगी। यूपी में भाजपा गोला गोकर्णनाथ सीट पर अपना दबदबा कायम रखने का प्रयास करेगी। हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र 5 दशक से भजनलाल परिवार का गढ़ रहा है और वह इसे कायम रखने की कोशिश कर रहा है। धामनगर सीट पर पर बीजद का मुकाबला भाजपा से है। मुनूगोडे सीट पर टीआरएस और भाजपा के बीच चुनावी मुकाबला है।