देश

यूपी में माफियाओं पर बुलडोजर एक्शन, समाजवादी पार्टी टेंशन में क्यों?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 08:01 PM IST

Bulldozer action on mafias in UP : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार माफियाओं पर बुलडोजर चला रही है। समाजवादी पार्टी योगी सरकार की इस कार्रवाई से इतनी बौखला गई है कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बुलडोजर कार्रवाई को मुसलमानों के खिलाफ बता रहे हैं।

Bulldozer action on mafias in UP : यूपी में माफियाओं पर बुलडोजर एक्शन से समाजवादी पार्टी टेंशन में क्यों है। क्या माफियाओं का कोई धर्म होता है जो समाजवादी पार्टी के सांसद इसे मजहबी रंग देने में तुले हुए हैं लेकिन योगी ने माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का जो प्रण लिया उसे पूरा कर रहे हैं। आज तीसरे दिन लगातार अतीक अहमद के गुर्गें पर बुलजोडर कार्रवाई हो रही है।

एक मार्च को अतीक के गुर्गे जफर के घर पर बुलडोजर चला तो 2 मार्च को अतीक के गुर्गे सफदर अली के घर को ढहाया गया आज अतीक गैंग के फाइनेंसर के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। अतीक के गुर्गों के घर ही नहीं मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे के घर पर भी आज बुलडोजर कार्रवाई हुई है और अवैध निर्माण को तोड़ा गया है।

लेकिन समाजवादी पार्टी योगी आदित्यनाथ सरकार की इस कार्रवाई से इतनी बौखला गई है कि अब वो सीधे सीएम आदित्यनाथ को बुलडोजर एक्शन की धमकी दे रही है। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बुलडोजर कार्रवाई को मुसलमानों के खिलाफ बता रहे हैं। साथ ही योगी सरकार को खुली धमकी दे रहे हैं कि जब तुम सत्ता से बाहर होगे बुलडोजर कार्रवाई की जद में तुम भी होगे।

समाजवादी पार्टी को आखिर माफियाओं और अपराधियों का धर्म क्यों नजर आ रहा है। क्या योगी सरकार सिर्फ मुसलमानों को टारगेट कर रही है लेकिन सच्चाई ये भी है कि तमाम हिंदू माफियाओं और अपराधियों का एनकाउंटर भी योगी राज में हुआ है। जो धमकी शफीकुर्रमान दे रहे हैं ऐसी ही धमकी दिसंबर 2021 में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस को दी थी और कहा था जब योगी और मोदी सत्ता से चले जाएंगे तब तुम्हें कौन बचाएगा।

एक तरफ शफीकुर्रहान बर्क जैसे लोग बुलडोजर एक्शन पर सियासत कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मुरादाबाद में हिंदुओं को होली खेलने पर फसाद की धमकी दी जा रही है। सवाल है क्या सेक्युलरिज्म की बात करने वालों के लिए ये ही गंगा जमनी तहजीब है क्या ऐसी धमकी देकर सांप्रदायिक सौहार्द्ध को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।

ऐसे में आज के सवाल हैं

'बुलडोजर एक्शन' पर बर्क की योगी को खुली धमकी ?

'समाजवादियों' को माफियाओं का 'धर्म' दिखता है ?

यूपी में 'बाबा बुलडोजर' से मुसलमानों को डर लगता है ?

मुसलमानों को भड़काएंगे..होली पर 'फसाद' कराएंगे?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article