देश

AgustaWestland Scam: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 18, 2025, 03:59 PM IST

British citizen Michel James bail: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Image

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को मिली जमानत

KEY HIGHLIGHTS
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड मामले में 6 साल से हिरासत में बंद था
दावा है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने उसे सर्जरी की सलाह दी

AgustaWestland Scam: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड मामले में 6 साल से हिरासत में बंद कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को मंगलवार को जमानत दे दी। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (cbi) कर रहा है।

बता दें कि मिशेल अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित तौर पर बिचौलिया था और CBI और ED 3600 करोड़ रुपये के 12 वीवीआई हेलीकॉप्टर्स की खरीद में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं इस मामले में उसे दुबई से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिसंबर 2018 में हिरासत में लिया गया था।

जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से हो चुकी थी खारिज

मिशेल जेम्स की जमानत याचिका 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी उसने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा था कि उसे इस आधार पर जमानत पर रिहा किया जाए कि वह मामलों में आधी सजा काट चुका है। इसके बाद 2024 में उसने दोबारा सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था।

AIIMS के डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने एम्स को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जेल में बंद ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के लिए हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था अपनी इस याचिका में मिशेल ने दावा किया गया था कि उनकी टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को टाला नहीं जा सकता था, मिशेल ने दावा किया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प