देश

Breaking News: श्रीलंका जाने वाले मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड रवाना

गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक कंटेनर कार्गो मर्चेंट जहाज़ में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए गोवा से दो ICG जहाज़ भेजे गए हैं।

Image

मालवाहक जहाज में आग।

Photo : ANI

Breaking News: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने शुक्रवार देर शाम बताया कि गोवा के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 102 समुद्री मील की दूरी पर एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। बताया गया कि खराब मौसम और खराब मार्ग से जूझने के बावजूद आईसीजी जहाज आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही दो और आईसीजी जहाज घटनास्थल की ओर किए गए हैं।

मालवाहक जहाज में लगी आग

कोस्ट गार्ड ने बताया कि मुंद्रा से कोलंबो जा रहा मालवाहक जहाज कथित तौर पर "अंतर्राष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान (आईएमडीजी) कार्गो" ले जा रहा था और इसके अगले हिस्से में विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, आईसीजी के डोर्नियर विमान को भी हवाई आकलन के लिए उतारा गया और आईसीजी जहाज ने चालक दल को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article