देश

यूपी के बाद एमपी-छत्तीसगढ़ में भी पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान, पुलिस भर्ती समेत कई नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

Breaking News: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राज्य सरकारों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए पुलिस भर्ती समेत कई नौकरियों में आरक्षण देने की घोषणा की है। इससे पहले यूपी सरकार ने भी छूट देने का एलान किया था।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Breaking News: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। इन दोनों राज्यों में अग्निवीर में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद पुलिस भर्तियों समेत अन्य विभागों में आरक्षण दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा कि यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि अब छत्तीसगढ़ के सभी अग्निवीरों को उनकी सेवा के बाद पुलिस आरक्षक, वनरक्षक, जेल प्रहरी आदि पदों पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने की घोषणा

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज कारगिल दिवस के अवसर पर हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि पूर्व अग्निवीर जवानों को पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यूपी सरकार ने भी ऐसी घोषणाएं की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article