देश

काले हिरण शिकार केस: अभिनेता सलमान खान की अपील पर राजस्थान कोर्ट में हुई सुनवाई, वकीलों ने मांगा समय, जानें- मामला

Rajasthan High Court: काले हिरण शिकार मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है और बॉलीवुड के चर्चित मामलों में गिना जाता है। मामले में अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।

Image

काले हिरण शिकार का मामला: अभिनेता सलमान खान की अपील पर राजस्थान कोर्ट में आज सुनवाई

Salman Khan Blackbuck Case: राजस्थान के जोधपुर के बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले में आज राजस्थान हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस मामले में अभिनेता सलमान खान समेत अन्य आरोपियों से जुड़ी अपीलों पर सुनवाई होनी तय हुई थी। जानकारी के मुताबिक, यह सुनवाई राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा बोराणा की एकलपीठ में हुई। सलमान खान की ओर से निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ अपील दायर की गई थी। वहीं अभिनेता सैफ अली खान से जुड़ी एक अन्य अपील पर भी अदालत में सुनवाई होनी थी।

यह मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है और बॉलीवुड के चर्चित मामलों में गिना जाता है। आज की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं, क्योंकि अदालत में मामले से जुड़े कई कानूनी बिंदुओं पर बहस होने की संभावना थी।

आज की सुनवाई में क्या हुआ?आज सुनवाई के दौरान सलमान खान व अन्य कलाकारों सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे की ओर से पेश वकीलों ने अदालत से कुछ समय मांगा है। बचाव पक्ष का कहना था कि मामले से जुड़े कुछ दस्तावेजों, तथ्यों पर ध्यान दिया जाना बाकी है, इसलिए उन्हें तैयारी के लिए समय दिया जाए। बता दें कि आज राज्य सरकार की अपील और सलमान खान की सजा के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई होनी थी। अधिवक्ता महिपाल बिश्नोई ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को तय की।

बात साल 1998 में की है, जब फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान जोधपुर के कांकाणी गांव में काला हिरण शिकार का मामला सामने आया था। इस मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी। मामले में साथी आरोपी फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!