Jumma Namaz: यूपी में जुमा की नमाज के बाद शांति का माहौल, नहीं हुआ कहीं बवाल
Jumma Namaz Today Live News: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है।
Jumma Namaz Live Updates: शुक्रवार की नमाज को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राज्यभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहीं सरकार ने किसी भी छिटपुट विस्फोट को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त राज्य और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की 200 और रैपिड एक्शन फोर्स की 50 कंपनियों को भी तैनात किया गया है।
यूपी में जुमा की नमाज के बाद शांति
यूपी में आज जुमा की नमाज के बाद माहौल शांतिपूर्ण रहा। 3 और 10 जून को जुमा की नमाज के बाद हुए बवाल और हिंसा को लेकर इस बार राज्य सरकार ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा था।
जुमे की नमाज को लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी
जुमे की नमाज को लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी है। राजधानी देहरादून समेत कई जगहों पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई।
दिल्ली की जामा मस्जिद पर भारी सुरक्षा बल तैनात
जुमे की नमाज के चलते दिल्ली की जामा मस्जिद पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। ड्रोन की मदद से पुलिस पूरे इलाके में नजर बनाए हुए है।
यूपी के 24 जिले अति संवेदनशील
उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य के 24 जिलों को अति संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया है। इन सभी जिलों में उच्च स्तर की सतर्कता बरती जाएगी। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, मऊ, संभल, मेरठ, अंबेडकरनगर, बहराइच, अयोध्या, गोंडा और सहारनपुर में मस्जिदों और आसपास के इलाकों पर भी नजर रखी जाएगी. इन इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
मुस्लिम उलेमा और मस्जिद के इमामों ने लोगों से की शांति की अपील
मुस्लिम उलेमा और मस्जिद के इमामों ने लोगों से शांति के साथ जुमे की नमाज अदा करके वापस अपने घर जाने की अपील की है।
जुमे की नमाज को लेकर महाराष्ट्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जुमे की नमाज को लेकर पूरे देश में हाई अलर्ट है। यूपी, महाराष्ट्र, झारखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यूपी के कई जिलों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
जुमे की नमाज को लेकर रांची में भी सुरक्षा कड़ी
जुमे की नमाज के बाद पिछले हफ्ते की हिंसा को रोकने के लिए रांची प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
लखनऊ के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी
लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त बल तैनात किया गया है और धर्मगुरुओं के साथ बैठकें की जा रही हैं।
सभी संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी, वीडियो कैमरा और ड्रोन से रखी जाएगी नजर
यूपी की सभी संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी, वीडियो कैमरा और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
10 जून को हुई हिंसा के मामले में अब तक 357 लोग गिरफ्तार
10 जून को यूपी के कुछ जिलों में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में अब तक नौ जिलों में 357 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में सुरक्षा कड़ी
जुमे की नमाज को देखते हुए यूपी के प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पीएसी की 200 और रैपिड एक्शन फोर्स की 50 कंपनियों को भी किया गया तैनात
राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की 200 और रैपिड एक्शन फोर्स की 50 कंपनियों को भी तैनात किया गया है।
एहतियात के तौर पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को भी किया गया तैनात
शुक्रवार की नमाज के लिए राज्यभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है> वहीं सरकार ने किसी भी छिटपुट विस्फोट को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त राज्य और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है।

