LIVE

International Yoga Day 2021 : कोरोना महामारी के बीच योग उम्‍मीद की किरण, डॉक्‍टर्स ने भी समझी अहमियत : PM मोदी

International Yoga Day : दुनियाभर में आज अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर अपने एक संबोधन में कहा कि कोरोना संकट के बीच योग की अहमियत और बढ़ गई है। यह सिर्फ शारीरिक तंदुरुस्‍ती के लिहाज से नहीं, बल्कि मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से भी बेहद महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा दौर में डॉक्‍टर्स, नर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भी इसकी अहमियत समझी है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 21, 2021, 11:31 IST
Follow on Google News
International Yoga Day 2021 : कोरोना महामारी के बीच योग उम्‍मीद की किरण, डॉक्‍टर्स ने भी समझी अहमियत : PM मोदी

International Yoga Day in Hindi : 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक ऑनलाइन योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में योग का महत्‍व बढ़ गया है। टेलिविजन प्रसारित अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि कोरोना के बावजूद इस बार की योग दिवस की थीम 'योग फॉर वेलनेस' ने करोड़ो लोगों में योग के प्रति उत्साह को और बढ़ाया। हर देश, हर समाज और हर व्यक्ति के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए उन्‍होंने कहा कहा कि सब एकसाथ मिलकर एक-दूसरे की ताकत बनें।

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सहित दुनिया के कई देशों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 21 जून, 2015 से शुरू हुए 7वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की थीम इस बार 'योगा फॉर वेलनेस रखी गई है। देश के बाहर भारतीय दूतावासों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दुनिया के करीब 190 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, पूर्वी लद्दाख के दुर्गम इलाकों में तैनात सैन्‍य जवानों ने भी योग किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया, जहां बीते एक साल में चीन के साथ तनाव रहा है।

JUN 21, 2021 11:31 IST

न्‍यूयार्क में योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर पर योगाभ्‍यास का आयोजन किया।

JUN 21, 2021 11:29 IST

लद्दाख में ITBP जवान ने किया सूर्य नमस्‍कार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ITBP के एक जवान ने लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य डिग्री से नीचे के तापमान में सूर्य नमस्कार किया।

JUN 21, 2021 10:08 IST

छत्तीसगढ़ के सीएम ने रायपुर में किया योग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर रायपुर में अपने आवास पर योग किया।

JUN 21, 2021 08:40 IST

बीएसएफ जवानों ने किया योग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में  BSF जवानों ने 7वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर योग किया।

JUN 21, 2021 08:19 IST

गलवान में आईटीबीपी जवानों का योग [Video]

पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में आईटीपीबी जवानों ने योग किया।

JUN 21, 2021 08:17 IST

उपराष्‍ट्रपति ने किया योग

7वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पत्नी उषा नायडू के साथ उपराष्ट्रपति निवास पर योगाभ्यास किया।

JUN 21, 2021 07:45 IST

लद्दाख में ITBP जवानों का योग [Video]

लद्दाख में 18,000 फुट की ऊंचाई पर ITBP जवानों ने योग किया। 

JUN 21, 2021 07:38 IST

राष्‍ट्रपति ने किया योग

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। 

JUN 21, 2021 07:36 IST

सबके लिए सुलभ हो योग : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था तो उसके पीछे ये ही भावना थी कि योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।अब विश्व को  M-Yoga एप की शक्ति मिलने जा रही है। इस ऐप में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। ये आधुनिक तकनीकी और प्राचीन विज्ञान के फ्यूजन का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। इस ऐप में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। ये आधुनिक तकनीकी और प्राचीन विज्ञान के फ्यूजन का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। 

JUN 21, 2021 07:34 IST

ITBP ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे किया योग

लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने  अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया।
 

JUN 21, 2021 07:23 IST

हीलिंग पर जोर देता है योग : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'आज मेडिकल साइंस भी उपचार से साथ-साथ हीलिंग पर भी उतना ही बल देता है और योग हीलिंग प्रोसेस में उपकारक है। मुझे संतोष है कि आज योग के इस पहलू पर दुनियाभर के विशेषज्ञ अनेक प्रकार के साइंटिफिक रिसर्च भी कर रहे हैं। योग से हमें अनुभव होता है कि हमारी विचार शक्ति, आंतरिक सामर्थ्य इतनी ज्यादा है कि कोई परेशानी, नकारात्मकता हमें तोड़ नहीं सकती।'

JUN 21, 2021 07:08 IST

तमिल संत श्री तिरुवल्लुवर का जिक्र

पीएम मोदी ने महान तमिल संत श्री तिरुवल्लुवर जी को उद्धृ त करते हुए कहा, अगर कोई बीमारी है तो उसकी जड़ तक जाओ, बीमारी की वजह क्या है वो पता करो, फिर उसका इलाज शुरू करो। योग यही रास्ता दिखाता है।

JUN 21, 2021 06:53 IST

योग अवसाद से उमंग की ओर ले जाता है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है। 

JUN 21, 2021 06:52 IST

योग शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी जरूरी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए, योग में फ़िज़िकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना ज़ोर दिया गया है। 

JUN 21, 2021 06:50 IST

योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम: पीएम मोदी

जब कोरोना के अदृष्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना: पीएम मोदी

JUN 21, 2021 06:48 IST

मुश्किल वक्‍त में योग ने बढ़ाया उत्‍साह : पीएम मोदी

दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस कोई उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे। लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है।
 

JUN 21, 2021 06:47 IST

कोरोना संकट के बीच योग उम्मीद की किरण : पीएम मोदी

आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। दो वर्ष से दुनिया भर के देशो में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हों लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है।

JUN 21, 2021 06:20 IST

कोरोना से उबरने में मदद कर सकता है योग: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि योग न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है बल्कि यह कोविड होने के बाद उबरने में मदद भी करता है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर ध्यान और योग विज्ञान केंद्र के उद्घाटन समारोह में केजरीवाल ने कहा कि इस कठिन समय में लोग योग की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस कठिन समय में लोग योग की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस कर रहे हैं। योग न केवल शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है बल्कि यह कोविड होने के बाद उबरने में भी मदद करता है।'

JUN 21, 2021 06:19 IST

सेहत में सुधार करता है योग : उप राष्ट्रपति नायडू

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को लोगों से कहा कि वे योग का अभ्यास करके अपनी जिंदगी को शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक तौर पर बेहतर बनाने का प्रण लें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को है। नायडू ने अपने संदेश में कहा,‘वैश्विक महामारी ने दुनिया को संपूर्ण कुशल क्षेम के महत्व को समझा दिया है और योग एक साधारण लेकिन शक्तिशाली अभ्यास है जो हमें लचीला बनाने में मदद करता है और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करता है।’

JUN 21, 2021 06:19 IST

चीन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बीच रविवार को चीन में 7वें इंटरनेशनल योग दिवस की धूम रही। चीन के विभिन्न शहरों में योग प्रेमियों ने योगाभ्यास किया। राजधानी पेइचिंग के इंडिया हाउस में सैंकड़ों की संख्या में जुटे लोगों में योग के प्रति उत्साह देखने लायक था, जिसमें चीनी व भारतीयों सहित कई देशों के नागरिकों ने शिरकत की। सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुए कार्यक्रम में योगगुरु मोहन भंडारी के नेतृत्व में योगी योग केंद्र से जुड़े शिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिलोकासन व सुप्त पवनमुक्तासन आदि आसन करवाए। इसके बाद स्टेज पर एडवांस लेवल के योग आसन भी किए गए, जिन्हें देखकर इंडिया हाउस के प्रांगण में उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाईं।