Corona: महाराष्ट्र से राहत की खबर, नए मामलों में कमी, मौतों की संख्या भी हुई कम, 516 जानें गईं
Coronavirus : देश में जारी कोरोना संकट के बीच आंकड़ों को लेकर जो तस्वीर सामने आ रही है वो बहुत थोड़ी सी राहत वाली दिख रही है और कुछ राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है जो बेहतर माना जा रहा है, देश में कोविड वैक्सीनेशन को प्रभावी तरीके से चलाया जा रहा है वहीं भारत बायोटेक ने कहा कि उसका कोविड-19 टीका भारत और ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के स्वरूपों के खिलाफ प्रभावी पाया गया है।
Coronavirus in India: कोरोना संक्रमण के इस दौर में हर किसी को इंतजार है कि इस महामारी से कब मुक्ति मिलेगी, कब लोगों के मन से खौफ निकलेगा और कब जिंदगी पटरी पर आएगी। हालांकि इसका जबाव अभी किसी के पास नहीं है। इस बीच देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामलों में जरूर गिरावट आ रही है। नए मामलों में भी लगातार गिरावट बनी हुई है। आज 2 लाख 81 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि मौत के आंकड़ों में अभी भी कमी आना बाकी है। 24 घंटे में 4106 मौतें हुई हैं। वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन या प्रतिबंध आगे बढ़ा दिए गए हैं। वहीं भारत में अब तक 18.22 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 48 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े बड़े अपडेट्स-
देश में अब तक 18,44,22,218 टीके लगाए गए
देश में सोमवार को कोविड-19 टीके की 14,79,592 खुराक लगाई गईं, जिसके साथ ही अब तक टीका लगवाने वालों की संख्या 18.44 करोड़ के पार चली गई। सोमवार को 18-44 वर्ष आयवुर्ग के 6,63,329 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस वर्ग में 59,32,704 लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 18,44,22,218 खुराक लगाई गई हैं।
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 516 मौतें
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 26,616 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 48,211 मरीज ठीक हुए हैं और 516 मौतें हुई हैं। कुल मामले बढ़कर 54,05,068 हुए। अभी तक 48,74,582 मरीज ठीक हो गए। अब तक मरने वालों की संख्या 82,486 हुई। राज्य में सक्रिय मामले 4,45,495 हैं।
कर्नाटक में 24 घंटे में 476 मौतें
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,603 नए मामले, 34,635 रिकवरी और 476 मौतें रिपोर्ट हुई हैं।
कुल मामले- 22,42,065
कुल रिकवरी- 16,16,092
कुल मुत्यु- 22,313
सक्रिय मामले- 6,03,639
तमिलनाडु में 24 घंटे में 335 मौतें
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 33,075 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20,486 ठीक हुए हैं और 335 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले बढ़कर 16,31,291 हो गए हैं। 13,81,690 रोगी ठीक हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 18,005 हो गई है। अभी सक्रिय मामले 2,31,596 हैं।
दिल्ली में कम हो रहे केस, मौत के आंकड़ों में गिरावट नहीं
दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 8.42% पर आ गई है। हालांकि मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। 24 घंटे में दिल्ली में 340 मौतें हुई है। वहीं कोविड 19 के 4524 नए मामले सामने आए हैं।
Delhi reports 4524 new #COVID19 cases, 10,918 recoveries and 340 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 17, 2021
Total cases 13,98,391
Total recoveries 13,20,496
Death toll 21,846
Active cases 56,049 pic.twitter.com/r7fXsnpmYR
UP में पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.5% हुई
मुजफ्फरनगर में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आई है। पॉजिटिविटी रेट जो एक समय में 16.5% था वो आज घटकर करीब 3.5% रह गया है। उत्तर प्रदेश कोरोना के सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है, हमने अब तक 4.5 करोड़ टेस्ट किए हैं। हमारा रिकवरी रेट अभी 90% है।
मध्य प्रदेश में घट रही संक्रमण दर
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आती जा रही है। संक्रमण दर घटकर 9.10% हो गया है। रिकवरी दर 87.5% हो गई है। आज 6,136 नए मामले आए हैं जबकि 11,691 लोग ठीक होकर घर गए हैं।'
स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने देश में कोविड की स्थिति पर चर्चा की
ठाणे में संक्रमितों की कुल संख्या 5,00,825 हो गयी है
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,314 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गयी है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में आए नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 5,00,825 हो गयी है। जिले में संक्रमण से 49 और लोगों की मौत हो गयी। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है। कोरोना वायरस के कारण अब तक 8,476 लोगों ने जान गंवाई है जिला प्रशासन ने ठीक हो चुके लोगों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के विवरण नहीं मुहैया कराए हैं। पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,03,359 हो गयी है जबकि संक्रमण से 1878 लोगों की मौत हुई है।
J&K में कोरोना कर्फ्यू के दौरान इजराइल विरोधी प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार युवा रिहा
कोरोना कर्फ्यू के दौरान यहां इजरायल विरोधी प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद पुलिस ने रविवार को एक कलाकार समेत 17 युवाओं को रिहा कर दिया।फलस्तीन समर्थक भित्तिचित्र पेंट करने वाले कलाकार मुदसिर गुल 20 व्यक्तियों में शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने शहर के पदशाही बाग इलाके में हिरासत में लिया था। बत्तीस वर्षीय गुल ने एक रोती हुई महिला का चेहरा बनाया था जिसका सिर फलस्तीन के झंडे में लिपटा हुआ था।
देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 35,16,997 हो गई
सिंधिया बोले-दिसंबर तक देश में टीकों की 200 करोड़ डोज उपलब्ध होगी
भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सभी लोगों का टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का तरीका है और इसके लिए दिसंबर तक देश में कोविड-19 टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी। सिंधिया ने कहा, 'सभी लोगों का टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का तरीका है।' उन्होंने कहा, 'इस समय तेजी से टीकाकरण की जरुरत है और यह अभियान शहर के साथ गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। पीएम मोदी ने भी कहा है कि देश में दिसंबर तक टीकाकरण के लिए 200 करोड़ खुराक उपलब्ध रहेंगी, जो पूरे देश के नागरिकों के लिए पर्याप्त हैं।'
प्रयागराज में कोरोना से 174 व्यक्ति संक्रमित, छह व्यक्तियों की मृत्यु
प्रयागराज जिले में रविवार को 174 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं छह व्यक्तियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई।यह जानकारी देते हुए जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि रविवार को कुल 8,173 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 174 नमूने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।उन्होंने बताया कि रविवार को 450 व्यक्तियों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की जबकि विभिन्न अस्पतालों से 40 मरीजों को छुट्टी दी गई।
उस्मानाबाद जेल में 133 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले की जेल में दो दिनों में कुल 133 कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।जिला सिविल अस्पताल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 35 कैदी संक्रमण पाए गए, जबकि रविवार को 98 अन्य संक्रमित पाए गए।आंकड़ों से पता चला है कि संक्रमित कैदियों में नौ महिलाएं हैं।उस्मानाबाद जिले में रविवार को 492 नए मामले आने के साथ कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 48,956 हो गई है।

