LIVE

Coronavirus News Updates: तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया

Covid 19 Cases in India: देश में कोरोना संक्रमण के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 48 से ऊपर पहुंच चुकी है वहीं 16475 लोगों की जान कोरोना वायरस ले चुका है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 29, 2020, 23:38 IST
Follow on Google News
Coronavirus News Updates: तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। कुल मामले बढ़कर 5 लाख से 48 हजार से ऊपर पहुंच गए हैं। देश में अब तक इस घातक संक्रमण से  5,48,318 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसमें से 3 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो गए हैं बताते हैं कि  3,21,723 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 2,10,120  हैं, ये वायरस देश में अभी तक 16,475 जानें ले चुका है, महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 1 लाख 64 हजार 626 हो गए हैं वहीं राजधानी दिल्ली में कुल मामले बढ़कर 83 हजार से अधिक हो गए हैं और यहां अ‍ब तक 2,623 लोगों की जान इस घातक संक्रमण से गई है। जानें इससे जुड़े लाइव अपडेट्स-

JUN 29, 2020 23:38 IST

मुंबई में कोरोना से 4,461 की मौत

मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,247 नए मामले सामने आए, जिसके साथ यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 76,294 हो गई। कोविड-19 के 92 और मरीजों की मौत हो जाने से इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,461 हो गया है। जान गंवाने वाले 92 लोगों में 21 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में हो गई और बाकी 71 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी लेकिन उनकी गणना सोमवार को हुई। अब तक 43,545 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। मुंबई में 28,288 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

JUN 29, 2020 21:38 IST

दिल्ली में 2084 नए केस

दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 2,084 नए मामले सामने आए हैं और 57 मौतें हुई हैं। राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 85,161 हो गई है जिसमें 26,246 सक्रिय मामले, 56,235 ठीक/​डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 2,680 मौतें शामिल हैं।
 

JUN 29, 2020 21:38 IST

तमिलनाडु में बढ़ा लॉकडाउन

तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया। चेन्नई और कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लुवर समेत मदुरै और ग्रेटर चेन्नई पुलिस की सीमा में 5 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा: राज्य सरकार

JUN 29, 2020 21:37 IST

दिल्ली में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग पर रोक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सभी इलाकों में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग को रोकने का फैसला किया है ताकि इसे प्राथमिकता से कंटेनमेंट ज़ोन में किया जा सके। दिल्ली सरकार ने केंद्र के निर्देशों पर 6 जुलाई तक 35 लाख से अधिक घरों की डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, 'डोर-टू-डोर सर्वे 6 जुलाई तक प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले कंटेनमेंट जोन में किया जाएगा। इसके बाद पूरी दिल्ली में डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा।'

JUN 29, 2020 19:44 IST

महाराष्ट्र में कोरोना के 5257 नए मामले

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 5257 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,69,883 तक पहुंच गई है, जिसमें 73,298 सक्रिय मामले शामिल हैं। आज 2385 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। 88,960 रोगी पूरी तरह कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

JUN 29, 2020 19:00 IST

लखनऊ जिला न्यायालय 2 दिन बंद

लखनऊ जिला न्यायालय में आज कोरोना वायरस का एक मामला सामने आने के बाद न्यायालय दो दिनों तक बंद रहेगा। सैनिटाइजेशन होने के बाद न्यायालय को फिर से खोला जाएगा।

JUN 29, 2020 19:00 IST

तमिलनाडु में 3,949 नए केस

तमिलनाडु में आज कोरोना वायरस के 3,949 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना वायरस से 62 मौतें हुई हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 86,224 है, जिसमें 47,749 डिस्चार्ज हो चुके मामले, 37,331 सक्रिय मामले और 1,141 मौतें शामिल हैं।

JUN 29, 2020 17:06 IST

हरियाणा में शुरू होगी प्लाज्मा थेरेपी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) से अनुमोदन मिलने के बाद हरियाणा अपने सभी मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी शुरू करेगा: राज्य मंत्री अनिल विज

JUN 29, 2020 16:01 IST

UP में कोरोना के 685 नए मामले

अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश ने बताया, 'कल 24 घंटे में कोरोना के 685 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में COVID 19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,650 है। अब तक कुल 15,506 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। रिकवरी रेट इस समय 66.86% है। अब तक 672 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कल प्रदेश में कुल 22,387 सैंपल की टेस्टिंग की गई। प्रदेश में सैंपल टे​स्टिंग का आंकड़ा 7 लाख पार कर चुका है, अब तक कुल 7,07,839 सैंपल की टेस्टिंग हुई है।'

JUN 29, 2020 15:49 IST

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया

JUN 29, 2020 12:42 IST

दिल्ली में LNJP के डाक्टर असीम गुप्ता के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्लाज़्मा बैंक का निर्माण किया जाएगा। देश का ये पहला प्लाज़्मा बैंक होगा, साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कोरोना से ठीक हुए लोगों से हम अपील करते हैं कि आपको लोगों की जान बचाने का मौका मिल रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा डोनेट करें।दिल्ली में ‘प्लाज्मा बैंक’ अगले दो दिन में काम करना शुरू कर देगा,दिल्ली सरकार ने अब तक कोविड-19 के 29 मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी का क्लिनिकल परीक्षण किया है, इसके नतीजे अच्छे रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि LNJP के डाक्टर असीम गुप्ता जी कोरोना मरीजों की सेवा करते-करते कोरोना से संक्रमित हुए और अब वो हमारे बीच नहीं रहे,हम उनकी इस सेवा को नमन करते हैं। दिल्ली सरकार उनके सम्मान में उनके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि देगी।
JUN 29, 2020 11:26 IST

बेंगलुरु में भी बढ़ रही है कोरोना मरीजों की तादाद


कर्नाटक के राज्य मंत्री डॉ सुधाकर के ने कहा कि बेंगलुरु में 23 जून को 1556 COVID19 मामले थे, जो 28 जून को दोगुना होकर 3419 हो गए, जो कर्नाटक में कुल मामलों का 25.92% है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए उपाय कर रही है कि हर मरीज को सबसे अच्छा इलाज मिले।बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेंगे। साथ ही कहा कि जनता पुलिस को कॉल कर सकती है यदि कोई  कोरोना वायरस प्रतिबंधात्मक मानदंडों का पालन करने से इनकार करता है। पुलिस और नागरिक निकाय के अधिकारी शहर की सड़कों पर गश्त करेंगे और मास्क नियम और सामाजिक दूरी को लागू करेंगे।
 

JUN 29, 2020 09:30 IST

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बीजेपी विधायक सुभाष सुधा की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर विधानसभा सीट से विधायक सुभाष सुधा (Subhash Sudha) की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, विधायक सुभाष सुधा को कुछ दिनों से तेज बुखार था, जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, सुधा के निजी सहायक ने बताया कि रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि हुई। सुभाष सुधा को शनिवार को ही गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल  में भर्ती कराया गया था, वहां उनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर है बताई जा रही है, कोरोना के लक्षण नजर आने पर बीजेपी विधायक को मेदांता अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, शनिवार को ही उनसे कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था।

JUN 29, 2020 09:25 IST

कामरूप मेट्रोपॉलिटन में 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन


गुवाहाटी असम में  कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कामरूप मेट्रोपॉलिटन पर पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है। बता दें कि 7 बजे ही बाजार बंद कर दिए जाते हैं। कामरूप में 14 दिनों के लिए कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के कारण जिले को बंद करने का फैसला किया गया है। असम के गुवाहाटी में सड़कें वीरान दिखती हैं क्योंकि वहां पूरे कामरूप मेट्रोपॉलिटन में 14 दिन के पूर्ण लॉकडाउन की व्यवस्था की गई है।
 

JUN 29, 2020 09:25 IST

28 जून तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 83,98,362

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि 28 जून तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 83,98,362 है, जिनमें से 1,70,560 नमूनों का रविवार को परीक्षण किया गया था।
 

JUN 29, 2020 09:25 IST

हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए आने वालों के लिए प्रशासन ने की ये व्यवस्था

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के चलते आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है जिससे अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आने वालों के लिए दिक्कत हो रही है,  और उन्हें  वहां ठहरने की अनुमति न होने के कारण जल्दी में ही लौटना पड़ता था वहीं प्रशासन ने उनके लिए अब उनके लिए नई व्यवस्था लागू की है। अस्थि विसर्जन के लिए यहां आने वाले लोग 24 घंटे तक यहां प्रवास कर सकेंगे। अभी तक हरिद्वार अस्थि विसर्जन को आने वाले लोगों को नारसन बॉर्डर पर रोका जाता था। यहां से उन्हें सिर्फ छह घंटे पास जारी किया जा रहा था।हरिद्वार प्रशासन ने इस बारे में संशोधित आदेश जारी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने दिवंगतजनों के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आएंगे, जरूरत पड़ने पर वे 24 घंटे का प्रवास किसी भी होटल, धर्मशाला या लॉज में कर सकते हैं। ऐसे लोगों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा मगर ऐसे लोगों को लॉकडाउन के सारे नियमों का पालन करना होगा।