Coronavirus News Updates: दिल्ली में कोरोना के 2008 नए केस, कुल मामले 1 लाख 2 हजार से ज्यादा, 3165 मौतें
देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या सात लाख पार पहुंच गई है जबकि इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 20,000 से ज्यादा हो गई है। संक्रमण के इस आकंड़े के साथ कोविड-19 से प्रभावित होने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है। कोविड-19 से संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है। भारत में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली की हालत सबसे बुरी है।
भारत में मंगलवार को कोविड-19 के 22,252 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर सात लाख के पार पहुंच गए। महज पांच दिन में ही संक्रमण के मामले छह लाख से सात लाख हो गए हैं। वहीं इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 20,160 हो गई है। हालांकि अभी तक 4,39,947 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। वहीं देश में अभी 2,59,557 सक्रिय मामले हैं। इस बीच, अच्छी खबर यह है कि भारत में निर्मित दो वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के लिए तैयार हैं। भारतीय चिकित्सा एवं अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने चिकित्सा संस्थाओं एवं अस्पतालों को कोवाक्सिन के ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
गुजरात में कोरोना के 778 नए मामले
गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 778 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 37,636 हो गई है। संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 1979 हो गई है। राज्य में वर्तमान में संक्रमण के 8913 मामले हैं। गुजरात में अब तक 26,744 मरीज ठीक हो चुके हैं।
नोएडा में कोरोना के 115 नए मामले
गौतमबुद्ध नगर जनपद में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए, वहीं 23 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में अब तक 2,935 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें 1785 लोग उपचार के दौरान ठीक गए हैं। 1121 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
दिल्ली में कोरोना के 2008 नए केस
आज दिल्ली में 2008 नए कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 2129 रिकवर हुए हैं और 50 मौतें हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,02,831 है, जिसमें 74,217 रिकवर और 3165 मौतें शामिल हैं। आज 8795 RT-PCR टेस्ट और 13,653 रैपिड एंटीजेन टेस्ट किए गए। अब तक कुल 6,79,831 परीक्षण किए जा चुके हैं। दिल्ली में 25,449 सक्रिय मामले हैं।
तमिलनाडु में कोरोना के 3616 नए केस
तमिलनाडु में आज कोरोना के 3616 नए मामले सामने आए हैं और 65 मौतें हुई हैं। कुल मामले 1,18,594 हो गए हैं और कुल 1636 मौतें हुई हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 45,839 है।
Tamil Nadu reported 3616 fresh COVID-19 cases and 65 deaths today, taking total cases to 1,18,594 and death toll to 1636. Number of active cases stands at 45839: State Health Department pic.twitter.com/PTiD84qwZg
— ANI (@ANI) July 7, 2020
महराष्ट्र में 5134 नए केस
महाराष्ट्र में आज कोविड 19 के 5134 नए मामले सामने आए हैं। 3296 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 224 मौतें हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,17,121 हो गई है। अभी तक 1,18,558 रोगी ठीक हो चुके हैं। राज्य में 89,294 सक्रिय मामले हैं और 9250 मौतें हुई हैं।
UP में कोरोना के 1346 नए केस
उत्तर प्रदेश के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया, 'पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1346 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में सक्रिय मामले 9,514 हैं। बीमारी से उबरने के बाद कुल 19,627 को छुट्टी दे दी गई है। मरने वालों की संख्या 827 है। कल 30,329 नमूनों का परीक्षण किया गया। राज्य में अब तक 9,22,049 नमूनों का परीक्षण किया गया है।'
कोरोना के चलते हरिद्वार बॉर्डर सील, 'कांवड़ यात्रा' की इजाजत नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी
कानपुर के शेल्टर होम में 50 से ज्यादा बच्चों के कोविड-19 से संक्रमित होने की मीडिया रिपोर्टों का हवाला देकर कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस बारे में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 जुलाई को करेगी।
एक करोड़ से ज्यादा हुए कोविड-19 के टेस्ट
भारतीय चिकित्सा एवं अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि छह जुलाई तक देश में कोविड-19 के 1,02,11,092 सैंपल्स की जांच हुई। इनमें से 2,41,430 सैंपल की जांच सोमवार को हुई।
देश में सात लाख से ज्यादा हुई कोरोना मरीजों की संख्या
पुणे क्वरंटाइन में बुजुर्ग ने की आत्महत्या
झारखंड में एक और की मौत, कुल संख्या 2854 हुई
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,854 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटों में धनबाद में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की कुल संख्या 20 हो गयी है। इनके अलावा राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 39 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,854 हो गयी है।
मुंबई पुलिस के एक और जवान ने दम तोड़ा
मुंबई पुलिस के एक और जवान ने कोविड-19 संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों की संख्या 43 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जान गंवाने वाले सहायक उप-निरीक्षक (43) भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के सामान्य विभाग में तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि एएसआई का करीब एक महीने से इलाज चल रहा था, जिनकी रविवार को मौत हो गई।

