Corona: महाराष्ट्र में कोरोना के 34 हजार से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 974 मौतें, एक्टिव केस हो रहे कम
Coronavirus: देश में कोरोना संकट जारी है। कुछ राज्यों के आंकड़े डराने वाले हैं तो वहीं कुछ राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है जो अच्छा संकेत माना जा रहा है। पिछले छह दिनों में पांचवीं बार 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए कोविड मरीजों से अधिक है। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में आज तक 18.22 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टी
Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में जरूर गिरावट आ रही है, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 4077 मृत्यु हुई हैं। दस राज्यों से नई मृत्यु के मामले 75.55 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 960 इसके बाद कर्नाटक में 349 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। कोरोना से मुकाबला करने के लिए विदेशों से प्राप्त राहत सामग्री को तेजी से क्लियर कर राज्यों को भेजा रहा है। कोरोना के बने हुए खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन की सीमा को आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली में भी लॉकडाउन 24 मई तक करने का निर्णय लिया गया है। यहां पढ़ें कोरोन वायरस से जुड़े बड़े अपडेट्स
तमिलनाडु में 24 घंटे में 311 मौतें
तमिलनाडु ने पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 33,181 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 21,317 लोग डिस्चार्ज हुए और 311 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
कुल सक्रिय मामले: 2,19,342
कुल डिस्चार्ज: 13,61,204
कुल मृत्यु: 17,670
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 974 मौतें, एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 34,389 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 59,318 लोग डिस्चार्ज हुए और 974 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
कुल मामले: 53,78,452
कुल डिस्चार्ज: 48,26,371
कुल मृत्यु: 81,486
कुल सक्रिय मामले: 4,68,109
पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 147 मौतें
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 19,117 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,113 लोग डिस्चार्ज हुए और 147 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
कुल मामले: 11,33,430
कुल डिस्चार्ज 9,88,341
कुल मृत्यु: 13,284
कुल सक्रिय मामले: 1,31,805
कर्नाटक में कोरोना से 403 और मौतें
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 31,531 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 36,475 लोग डिस्चार्ज हुए और 403 लोगों की मृत्य दर्ज की गई।
कुल मामले: 22,03,462
कुल डिस्चार्ज: 15,81,457
कुल मृत्यु: 21,837
कुल सक्रिय मामले: 6,00,147
पंजाब: 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन
पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू की गयीं पाबंदियों को 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। पंजाब में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार हो रही वृद्धि और मृत्यु दर में इजाफा होने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
दिल्ली में 24 घंटे में 262 मौतें
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6456 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 10.40% हो गई है। इस दौरान 9706 मरीज ठीक हुए। 24 घंटे में 262 मौतें हुई हैं। दिल्ली में अभी 62,783 सक्रिय मामले हैं। 13,09,578 मरीज अब तक इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 21,506 हुई।
UP में कम हो रहे कोरोना केस, 10 हजार से ज्यादा नए मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,682 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान राज्य में 24,837 मरीज ठीक हो गए हैं। 24 घंटे में कोरोना से 311 मौतें हुई हैं। यूपी में कोविड 19 के 1,63,003 सक्रिय मामले हैं।
राजधानी दिल्ली में 24 मई तक रहेगा लॉकडाउन
देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,70,284 हो गई है
असम में संक्रमण के 5,347 नए मामले आए सामने, 63 की मौत
असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,347 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,24,979 हो गई, जबकि 63 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 2,123 हो गई।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों में कामरूप (मेट्रो) से 1,012, कामरूप (ग्रामीण) से 424, नगांव से 343 और सोनितपुर से 291 मामले सामने आए।आंकड़ों के अनुसार, दिन में 64,701 नमूनों की जांच के बाद ये नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 8.26 प्रतिशत रही।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से 73 और मरीजों की मौत
बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 73 और मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,743 हो गई।वहीं, राज्य सरकार ने कहा कि हालात तेजी से सुधर रहे हैं और मात्र 10 दिन में ही संक्रमण की दर में आधे से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की दर 10 दिन पहले 14.04 फीसदी थी जोकि अब मात्र 6.7 फीसदी है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1.10 लाख नमूनों की जांच की गई, जिनमें केवल 7,336 में संक्रमण की पुष्टि हुई।
J&K में कोरोना वायरस को रोकने के लिए भाजपा नेता ने किया हवन
भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी ने कोरोना वायरस से छुटकारा पाने के लिए शनिवार को एक हवन का आयोजन किया। कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हवन का आयोजन किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी नेता अनिल मासूम, अजित योगी, परवीन कर्णी, पवन शर्मा, रोशन लाल शर्मा और सतीश कुमार मौजूद रहे।सेठी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हवन करने से इस महामारी का खात्मा करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 2,40,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

